एक्सप्लोरर

Iran Protest: ईरान में हिजाब के खिलाफ और हिंसक हुआ प्रदर्शन, सड़कों पर फूंकी जा रही गाड़ियां, कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद

Mahsa Amini Death: राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Ebrahim Raisi) ने महसा अमीनी की मौत को लेकर परिवार के प्रति संवेदना जताई है, लेकिन उन्होंने प्रदर्शन को ईरान विरोधियों की सोची समझी साजिश करार दिया है.

Iran Hijab Protest: महसा अमीनी की मौत (Mahsa Amini Death) के बाद ईरान (Iran) अब विरोध की आग में जलने लगा है. हिजाब के खिलाफ ईरान में अब प्रदर्शन हिंसक होने लगे हैं. हिजाब को जलाने की आग ईरान के कई शहरों को जला सकती है. हिजाब के खिलाफ विरोध और आक्रमकता पसरती जा रही है. पहले महिलाएं हिजाब जला रहीं थीं और अब लोग हंगामे के साथ सड़क पर सरकारी संपत्ति जलाने पर आमादा दिख रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक ईरान (Iran) के कई शहरों में बढ़ती हिंसा को देखकर इंटरनेट सेवा (Internet Services) बंद करनी पड़ी है ताकि लोग अफवाहों से बचें और हिंसक ना हों.

ईरान में हिजाब के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

ईरान में प्रदर्शन कमोबेस हर जगह हो रहे हैं. एक जगह पर तो प्रदर्शनकारी निकले और गार्ड से भीड़ गए. प्रदर्शनकारियों ने गार्ड के साथ काफी मारपीट की. वहीं, दीवानदारेह शहर में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है. ये ईरान के कुर्द क्षेत्र का वो हिस्सा है, जहां हिजाब के खिलाफ सबसे अधिक विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. अगर ये प्रदर्शन ऐसे ही बढ़ते रहे तो इसका दंश कई दशकों तक झेलना पड़ सकता है.

ईरान विरोधियों की साजिश- इब्राहिम रईसी

ईरान में कई प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की भी खबरें हैं. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने भी महसा अमीनी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मौत की जांच का वादा किया है. हालांकि राष्ट्रपति रईसी ये भी कह रहे हैं कि ये ईरान विरोधियों की सोची समझी साजिश. बता दें कि हिजाब नहीं पहने होने की वजह से पुलिस ने परिवार के साथ तेहरान घूमने आई महसा अमीनी को हिरासत में लिया था और फिर उसकी मौत हो गई थी. 
 
ईरान की महिलाओं को अमेरिका का समर्थन

उधर, ईरान (Iran) की पुलिस पिटाई से हुई मौत के आरोपों का खंडन कर रही है. पुलिस का दावा है कि हार्ट अटैक से महसा अमीनी (Mahsa Amini) की मौत हुई है. उधर, अमेरिका के लोग ईरान की बहादुर महिलाओं के साथ खड़े हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन UNGA में बोल रहे थे और ईरान के मुद्दे का भी जिक्र कर दिया. उन्होंने साफ तौर से कहा कि अमेरिका के लोग ईरान की बहादुर महिलाओं के साथ खड़े हैं. इससे पहले भारत से भी ईरान की महिलाओं के समर्थन में आवाजें उठी थीं.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan: काबुल के एक रेस्टोरेंट में हुए जोरदार धमाके में तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल

Iran Hijab Row: पहली बार सर्वोच्च इस्लामी नेता खामेनई के खिलाफ हुई नारेबाजी, हिजाब का विरोध 12 शहरों में फैला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget