एक्सप्लोरर

ट्रंप की धमकी के बाद खौफ में ईरान, न्यूक्लियर प्लांट पर बढ़ाई सिक्योरिटी, एंट्री गेट को मिट्टी डालकर किया बंद

US-Iran Tension: ईरान ने एक बार फिर अंडरग्राउंड परिसर के मेन गेट को मिट्टी से भर दिया है. इसके साथ ही दक्षिणी प्रवेश द्वार पर भी ताजा मिट्टी डाली जा रही है, जिससे वहां का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाए.

अमेरिका के संभावित हमले की आशंका के बीच ईरान के परमाणु ठिकानों पर गतिविधियां तेज हो गई हैं. बीते 24 घंटों में सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में ईरान के इस्फहान शहर स्थित परमाणु केंद्र पर नई हलचल देखी गई है. यह वही परमाणु संयंत्र है, जिस पर पिछले साल अमेरिका ने हमला किया था और इसे भारी नुकसान पहुंचा था.

अंडरग्राउंड एंट्री गेट फिर बंद किए गए
इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी के मुताबिक, ईरान ने एक बार फिर अंडरग्राउंड परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार को मिट्टी से भर दिया है. इसके साथ ही दक्षिणी प्रवेश द्वार पर भी ताजा मिट्टी डाली जा रही है, जिससे वहां का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाए.

अमेरिकी हमले से बचाव की तैयारी
माना जा रहा है कि ईरान यह कदम अमेरिका के संभावित हमले से बचने के लिए उठा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, इसका मकसद करीब 408 किलो संवर्धित यूरेनियम वाले भंडारण केंद्रों को अतिरिक्त सुरक्षा देना है.

पहले खोले गए थे गेट, सुरंगें की गईं मजबूत
इससे पहले इंजीनियरिंग काम के लिए इस्फहान के इन प्रवेश द्वारों को अस्थायी रूप से खोला गया था. उस दौरान सुरंगों को बेहद मजबूत कंक्रीट से तैयार किया गया था ताकि किसी हमले का असर कम हो सके.

यूरेनियम स्टोरेज को बनाया जा रहा किले जैसा
ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए पूरे इलाके को लगभग किले में बदल रहा है. सुरक्षा को कई स्तरों पर मजबूत किया जा रहा है.

जमीन के ऊपर की इमारत में भी गतिविधि
सैटेलाइट तस्वीरों में यह भी दिखा है कि जमीन के ऊपर मौजूद उस इमारत में भी काम चल रहा है, जहां पहले सेंट्रीफ्यूज बनाए जाते थे. यह बात अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के लिए चिंता का कारण बन रही है.

क्या होता है सेंट्रीफ्यूज
सेंट्रीफ्यूज एक खास मशीन होती है, जिसका इस्तेमाल यूरेनियम को संवर्धित करने के लिए किया जाता है. ज्यादा संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में हो सकता है.

पिछले साल अमेरिका-इजरायल का हमला
पिछले साल जून में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर हमले किए थे. दोनों देशों का आरोप है कि ईरान नागरिक परमाणु कार्यक्रम की आड़ में परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है. इन हमलों में नतांज, फोर्दो और इस्फहान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा था.

ईरान का दावा और बातचीत का गतिरोध
ईरान लगातार कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ नागरिक इस्तेमाल के लिए है और वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा. वहीं अमेरिका लंबे समय से अपनी शर्तों पर परमाणु समझौता करना चाहता है, लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है. अब डोनाल्ड ट्रंप फिर बिना शर्त समझौते की बात कर रहे हैं, जबकि ईरान ने साफ कहा है कि हमले की धमकियों के बीच बातचीत संभव नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: जर्मनी का दावा- US और ईरान के बीच सीधे बातचीत की तैयारी, श्रीलंका में फ्यूल सप्लाई के लिए राशनिंग सिस्टम लागू
Live: जर्मनी का दावा- US और ईरान के बीच सीधे बातचीत की तैयारी, श्रीलंका में फ्यूल सप्लाई के लिए राशनिंग सिस्टम लागू
Nepal PM Oath Ceremony: बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
Pakistan Warn Israel: 'कतर नहीं हैं हम, बुरा अंजाम होगा', पाकिस्तान ने इजरायल को धमकाया, क्या जंग में उतरेगा मुल्क?
'कतर नहीं हैं हम, बुरा अंजाम होगा', पाकिस्तान ने इजरायल को धमकाया, क्या जंग में उतरेगा मुल्क?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
Advertisement

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal PM Oath Ceremony: बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget