एक्सप्लोरर

Atom Bomb बना रहा ईरान! UN की एजेंसी का दावा- अंडरग्राउंड न्यूक्लियर प्लांट में छुपा रखा है संवर्धित यूरेनियम

Iran Nuclear Program: यूनाईटेड नेशंस की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने दावा किया है कि ईरान ने अपने यू​रेनियम को काफी एनरिच कर लिया है. परमाणु बम अधिक शुद्धता वाले यूरेनियम से ही बनते हैं.

Iran Nuclear Bomb Program: अमेरिका का दुश्मन देश माने जाने वाले ईरान (Iran) में परमाणु बम बनाने की कोशिशें चल रही हैं. बरसों से न्यूक्लियर प्रोग्राम में जुटा ईरान अब परमाणु बम (Nuclear Bomb) बनाने के करीब पहुंच गया है. यहां के वैज्ञानिकों ने यूरेनियम का जो जखीरा इकट्ठा किया है, उसे इतना संवर्धित (शुद्ध) कर लिया गया है कि उससे परमाणु बम तैयार किया जा सकता है. इसे वहां एक अंडरग्राउंड न्यूक्लियर फैसिलिटी में छुपाया गया है.

यूनाईटेड नेशंस की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के हवाले से यह दावा किया गया है. IAEA के अनुसार, ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी में बम-ग्रेड लेवल के संवर्धित यूरेनियम के कण पाए गए हैं. न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, परमाणु बम बनाने के लिए 90% संवर्धित यूरेनियम की जरूरत होती है...और लगातार कोशिश कर रहा ईरान अब 83.7% संवर्धित यूरेनियम हासिल कर चुका है. यानी वो परमाणु बम बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है.

यूरेनियम की शुद्धता बढ़ाने में लगे हैं ईरानी वैज्ञानिक

अमेरिकी न्यूज पोर्टल CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, IAEA ने 22 जनवरी को ईरानी न्यूक्लियर प्लांट में पर्यावरण के नमूने एकत्रित किए थे, जिसमें अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के कण दिखाई दिए. सीएनएन के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने ईरान को इस बारे में सूचित कर आगाह भी किया है. ईरान के न्यूक्लियर बम प्रोग्राम को निशाने पर लेते हुए IAEA के बयान में कहा गया, "ये घटनाएं स्पष्ट रूप से ईरान में परमाणु सुविधाओं के संचालन में समयबद्ध तरीके से परिवर्तनों का पता लगाने और रिपोर्ट करने की एजेंसी की क्षमता का संकेत देती हैं. ऐसे में ईरान से यूरेनियम के कणों की उत्पत्ति को स्पष्ट करने का अनुरोध किया जाता है."

ईरान ने दी सफाई

वहीं, यूरेनियम के कणों की उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर ईरान ने कहा कि संवर्धन प्रक्रिया के दौरान "अनपेक्षित उतार-चढ़ाव" हो सकता है, लेकिन बम बनाने की बातें हवा में कही जा रही हैं. वहीं, ईरान के बयान से पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान के यूरेनियम का भंडार 60% तक संवर्धित हुआ है, जो नवंबर, 2022 में अंतिम रिपोर्ट के बाद से 87.5 किलोग्राम बढ़ गया है.

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि ईरान के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की रिपोर्ट "बेहद सीरियस डेवलपमेंट" की ओर से इशारा करती है.

यह भी पढ़ें: Iran ने दुनिया को चेताने के लिए अपने परमाणु साइट पर किया मिसाइल ड्रुिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget