एक्सप्लोरर

Iran News: ईरान में इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति रईसी दे रहे थे भाषण, अचानक हैकर्स ने रोक दिया टीवी कवरेज

Iranian Revolution: ईरानी नेताओं (Iranian Leaders) और स्टेट मीडिया ने शनिवार (11 फरवरी) को देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ एकजुटता दिखाने की कोशिश की. हजारों ईरानियों ने मार्च किया.

Iran Ebrahim Raisi Speech Interrupted: देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों और पश्चिम के देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने शनिवार (11 फरवरी) को 1979 की इस्लामी क्रांति की 44वीं वर्षगांठ मनाई. हजारों ईरानियों ने क्रांतिकारी और धार्मिक नारों वाले झंडों, गुब्बारों और तख्तियों के साथ प्रमुख सड़कों और चौराहों पर रैलियां निकाली. इस दौरान हैकर्स ने स्टेट टीवी कवरेज को बाधित कर दिया. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के लाइव टेलीविजन भाषण को लगभग एक मिनट के लिए इंटरनेट पर बाधित किया गया था.

हैकर्स ने राष्ट्रपति के भाषण को किया बाधित

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के लाइव टेलीविजन भाषण को हैकर्स ने हैक कर लिया था, जिसमें सरकार विरोधी हैकर्स के एक समूह का लोगो स्क्रीन पर दिखाई दे रहा था. इस दौरान तेज आवाज आई- 'इस्लामिक गणराज्य की मौत'. पिछले कई महीनों से रईसी की सरकार युवा प्रदर्शनकारियों की चुनौतियों का सामना कर रही है. रईसी ने युवाओं से हिंसा प्रदर्शन बंद करने और माफी मांगने को कहा. 

महसा अमिनी की मौत के बाद से प्रदर्शन

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने तेहरान के विशाल आज़ादी चौक पर जमा भीड़ से कहा, "ईरानी लोग उन्हें खुले हाथों से गले लगाएंगे". पिछले साल सितंबर में देश की नैतिकता पुलिस की हिरासत में 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए थे. 1979 की क्रांति के बाद इस्लामिक गणराज्य के लिए इसे सबसे बड़ी चुनौती मानी गई. सुरक्षा बलों ने भी इस विरोध प्रदर्शनों का उसी की भाषा में जवाब दिया. 

प्रदर्शनों में गिरफ्तार कई कैदियों की रिहाई

क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर एक माफी के हिस्से के रूप में ईरानी अधिकारियों ने शुक्रवार को जेल में बंद और भूख हड़ताल पर बैठे फरहाद मेसामी और फ़रीबा अदेलखाह को रिहा कर दिया. सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खमेनेई ने हाल ही में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में गिरफ्तार किए गए बड़ी संख्या में कैदियों को माफी जारी की. ह्यूमन राइट ग्रुप HRANA ने कहा कि दर्जनों राजनीतिक कैदियों और प्रदर्शनकारियों, जिनमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं, को माफी के तहत मुक्त कर दिया गया था.

सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 500 से अधिक की मौत

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर चिंता व्यक्त की है कि कई लोगों को रिहा होने से पहले अपने अपराधों को नहीं दोहराने के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया जा सकता है. वहीं, न्यायपालिका ने शुक्रवार को इसका खंडन किया. ह्यूमन राइट ग्रुप HRANA ने कहा कि शुक्रवार तक 528 प्रदर्शनकारी मारे गए थे, जिनमें 71 नाबालिग भी शामिल थे. साथ ही 70 सरकारी सुरक्षा बल भी मारे गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक 19,763 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है.

ईरानी नेताओं और राज्य के मीडिया ने शनिवार को देश में सरकार विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ एकजुटता दिखाने की कोशिश की. तेहरान में घरेलू निर्मित एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन, एंटी-सबमरीन क्रूजर और अन्य सैन्य उपकरण समारोह के हिस्से के रूप में प्रदर्शित किए गए थे. 

ये भी पढ़ें:

Abraham Lincoln Birth Anniversary: अमेरिका में दास प्रथा का अंत करने वाले राष्ट्रपति लिंकन, जानिए कैसा था उनके जीवन का संघर्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget