एक्सप्लोरर

Iran-Israel Relations: छिड़ने वाली है एक और जंग? इजरायल पर 48 घंटों के भीतर ईरान बोल सकता है हमला- रिपोर्ट में दावा

Iran-Israel Relations: इस बीच, भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें उन्हें अगली सूचना तक ईरान और इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी गई.

Iran-Israel Relations: इजरायल पर अगले 48 घंटों में ईरान सीधा हमला बोल सकता है और यहूदी देश इसके लिए तैयारी भी कर रहा है. शुक्रवार (12 अप्रैल, 2024) को यह जानकारी अमेरिकी अखबार 'दि वॉल स्ट्रीट जरनल' ने दी. ईरान के नेतृत्व की ओर से एक व्यक्ति को दी गई ब्रीफिंग के हवाले से रिपोर्ट में आगे बताया गया कि देश के सुप्रीम लीडर के सामने स्ट्राइक का प्लान है.  

ऐसी खबरें हैं कि ईरान एक इमारत पर घातक बमबारी के बाद जवाबी हमले की तैयारी में है, जिसके बारे में इजराइल का दावा है कि वह उसके हितों के खिलाफ खतरों से जुड़ी थी. पूरे घटनाक्रम से मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने की आशंका पैदा है. तेहरान की ओर से बदले की चेतावनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल को भरपूर समर्थन देने की बात कही. एक अप्रैल, 2024 के इस हमले के लिए व्यापक रूप से इजराइल को जिम्मेदार माना जा रहा है. 

भारत की एडवाइजरी- न जाएं इजराइल और ईरान!

इस बीच, भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें उन्हें अगली सूचना तक ईरान और इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी गई. विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी यात्रा सलाह में कहा गया, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी भारतीयों को अगली सूचना तक ईरान या इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है. जो लोग फिलहाल ईरान या इजरायल में हैं, उनसे अनुरोध है कि वे वहां भारतीय दूतावास से संपर्क करें और रजिस्ट्रेशन कराएं. यह भी अनुरोध है कि वे सुरक्षा के बारे में सावधानी बरतें और गतिविधियों को सीमित रखें."

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने भी जारी की ऐसी यात्रा सलाह

भारत के अलावा कई और देशों ने भी 24 घंटों में नागरिकों के लिए ऐसी ही यात्रा सलाह जारी की, जिसमें उन्हें सुरक्षा कारणों से इस क्षेत्र की यात्रा न करने की चेतावनी दी गई थी. फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने भी नागरिकों को सलाह दी कि वे आने वाले दिनों में ईरान, लेबनान, इजरायल या फिलिस्तीन की यात्रा करने से बिल्कुल बचें.

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी या नरेंद्र मोदी? प्रधानमंत्री पद के लिए कौन है बंगाल की पहली पसंद, हैरान कर देंगे सर्वे के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget