एक्सप्लोरर

Iran Israel US War: अमेरिका ने जंग में उतारा EA-37B कम्पास कॉल लड़ाकू विमान, ईरान को कर देगा अंधा, क्यों कहा जा रहा रडार और GPS का काल

What is EA-37B Compass Call: जंग के बीच अमेरिका ने अपना सबसे घातक विमान EA-37B कम्पास कॉल को युद्ध में उतार दिया है, जिसे दुश्मन के रडार और नेविगेशन सिस्टम को जाम करने के लिए डिजाइन किया गया है.

अमेरिका ईरान युद्ध को आज शुक्रवार 3 अप्रैल को 35वां दिन है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि अब ईरान युद्ध पूरा होने के करीब है. उन्होंने सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी देते हुए घोषणा की कि ईरान युद्ध पूरा होने के करीब है. अमेरिकी एयर फोर्स ने महीनेभर की जंग के बाद अब EA-37B कम्पास कॉल विमान जंग में उतारा है.

EA-37B कम्पास कॉल एक नया इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विमान है, जिसे ब्रिटिश एयरबेस पर देखा गया है. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि दो EA-37B विमान 30 मार्च को एरिजोना के डेविस-मोंथन एयर फोर्स बेस से रवाना हुए और बाद में ब्रिटेन में उतरे. ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों ने Mildenhall में इन विमानों की मौजूदगी की पुष्टि की है. 

रडार को ब्लाइंड कर देता है ये विमान
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, EA-37B कम्पास कॉल अमेरिकी एयरफोर्स का ऐसा हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक हमलावर जेट है, जिसे दुश्मन के संचार, रडार, जीपीएस और नेविगेशन सिस्टम को जाम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका मतलब है कि यह सीधे लक्ष्यों पर हमला करने के बजाय दुश्मन की रक्षा और आक्रमण प्रणालियों को बाधित कर सकता है. इसके अलावा ये हवाई और जमीनी दोनों तरह के सैन्य ऑपरेशन्स में मदद करता है. इसका मुख्य काम दुश्मन के कमांड और कंट्रोल सिस्टम को बाधित करना और रडार को ब्लाइंड करना है, जिससे मित्र देशों के विमानों के लिए रास्ता साफ हो सके.

कितना पावरफुल है EA-37B कम्पास कॉल 
अमेरिकी एयरफोर्स का ये इलेक्ट्रॉनिक हमलावर जेट लगभग 770 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है और 45,000 फीट तक की हाइट तक पहुंच सकता है. इसकी मारक क्षमता लगभग 4,400 नॉटिकल मील है. इसमें 9 क्रू मेंबर तक सवार हो सकते हैं. इसकी एक मुख्य खासियत इसका एडवांस्ड सिस्टम है, जिसे SWORD-A कहा जाता है. यह सिस्टम विमान को अपनी टेक्नोलॉजी को तेजी से अपग्रेड करने और नए खतरों के हिसाब से खुद को ढालने में मदद करता है. इसकी वजह से ये आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम का मुकाबला करने में पूरी तरह से सक्षम है.

EA-37B दुश्मन के डिफेंस को कमजोर करने के लिए बनाया गया है. ये युद्ध के दौरान दुश्मन के आपस में बातचीत करने और तालमेल बिठाने की क्षमता को खत्म कर देता है. अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इस बारे में और जानकारी देने से इनकार किया. अमेरिकी सेना के पास अभी 5 EA-37B विमान हैं. 

ये भी पढ़ें 

Iran-US War: होर्मुज बंद होने से कैसे बर्बाद हो रहा व्यापार! हर हफ्ते महंगा हो रहा सामान, भारत को कितना नुकसान, समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget