एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल के बीच किन शर्तों पर हुआ सीजफायर, जानें क्यों और कैसे राजी हुआ खामेनेई का मुल्क?

Israel Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का दावा किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर के लिए कुछ शर्तें भी रखी गईं थीं.

Israel Iran Ceasefire: ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों से चल रहे युद्ध को लेकर अहम खबर सामने आयी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए इजरायल ने शर्त भी रखी है. इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था. इसके जवाब में ईरान ने भी उसके कई ठिकानों पर हमला किया. अमेरिका भी युद्ध में कूद पड़ा और उसने ईरान को निशाना बनाया.

सीबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की है और इजरायल ने युद्ध सीजफायर पर सहमति जताई, लेकिन उसने इसके लिए शर्त भी रखी है. इजरायल का कहना है कि ईरान उन पर आगे कोई हमला नहीं करेगा, तभी सीजफायर पर सहमति बनेगी. दूसरी ओर वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि तेहरान युद्ध विराम पर सहमत हो गया है.

सीजफायर के लिए अमेरिका ने ईरान से की बात

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को लेकर पूरा दखल दिया. सीजफायर के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने ईरान ने कई तरह से बातचीत की. इनके बीच युद्ध के हर पहलू पर चर्चा हुई है.

अचानक की गई सीजफायर की घोषणा को लेकर भ्रम और संदेह की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने बताया कि तेहरान को अमेरिका से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है और उसे इजरायल या वॉशिंगटन के साथ दुश्मनी खत्म करने का कोई कारण नहीं दिखता.

अधिकारी के हवाले से बताया गया कि, "इस समय, दुश्मन ईरान के खिलाफ आक्रामकता कर रहा है, और ईरान अपने जवाबी हमलों को तेज करने की कगार पर है, और वो अपने दुश्मनों का झूठ सुनने को तैयार नहीं है." उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के नेताओं की टिप्पणियों को ईरान पर आगे के हमलों को सही ठहराने के लिए एक 'धोखा' माना जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget