एक्सप्लोरर

Iran: ईरान ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने वाले एक एजेंट को दी फांसी, बढ़ सकता है तनाव

Iran Hangs Mossad Intelligence Agent: पिछले साल भी ईरान में इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने वाले चार लोगों को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा दी थी.

Hanging In Iran: ईरान में शनिवार (16 दिसंबर) को इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने वाले एक एजेंट को फांसी की सजा दी गई. इस बात की जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने दी है. एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंट को फांसी ईरान के दक्षिणपूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में दी गई.

रिपोर्ट के अनुसार, जिस एजेंट को फांसी दी गई, उसके बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि उस पर आरोप था कि वह मोसाद सहित विदेशी सेवाओं के साथ लगातार संपर्क में था. ऐसे में वह ईरान के अंदर की गोपनीय और संवेदनशील जानकारी इकठ्ठा करके बाहर पहुंचाया करता था. रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान इस व्यक्ति के पास से मोसाद सहित विदेशी सेवाओं के दस्तावेज मिले थे. 

एजेंट के पास से जासूसी के मिले सबूत 

एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित जासूस के पास हथियार थे और उन्हें क्रिप्टोकरेंसी के रूप में मोसाद से इसका मेहनताना मिलता था. गौरतलब है कि इससे पहले देश में हुए हिजाब विरोधी आंदोलन को लेकर ईरान आरोप लगाता रहा कि आंदोलन के पीछे अमेरिका और इजरायल जैसे विरोधी देशों का हाथ है. ऐसे में ईरान ने संदिग्धों के खिलाफ पिछले साल से कार्रवाई तेज कर दी है. 

पिछले साल भी दी गई थी फांसी 

इससे एक साल पहले भी ईरान में इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने के आरोप में चार लोगों को फांसी दी थी. उन पर भी कथित तौर पर जासूसी का आरोप सिद्ध हुआ था. तब ईरान ने इजरायल और पश्चिमी खुफिया एजेंसियों पर गृह युद्ध की साजिश रचने का आरोप लगाया था.

ईरान के लिए फांसी की सजा कोई नई बात नहीं है. यहां नाबालिगों को भी मौत की सजा दी जाती है. खास बात यह भी है कि किसी भी अन्य देश की तुलना में ईरान में अधिक नाबालिगों को फांसी की सजा दी जाती है. एक आंकड़े के अनुसार, 2010 से अब तक ईरान में कम से कम 68 नाबालिगों को फांसी दी गई है.

ये भी पढ़ें: शहबाज या इमरान! पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इलेक्शन कमीशन ने बताया कब होंगे चुनाव, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget