एक्सप्लोरर

इजरायल पर हमले की तैयारी, इस देश में लगा आत्मघाती हमलावर बनने के लिए नौकरी का विज्ञापन!

Israel-Hamas War News: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग की वजह से अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. इस युद्ध को रोकने की मांग की जा रही है.

Israel-Hamas War: ईरान में एक ग्रुप ने इजरायल पर हमले के लिए सुसाइड बॉम्बर यानी आत्मघाती हमलावर बनने के लिए नौकरी का विज्ञापन लगाया है. इस अजीबोगरीब भर्ती अभियान की हर जगह चर्चा हो रही है. जिस ग्रुप ने आत्मघाती हमलावर बनने के लिए नौकरी का विज्ञापन लगाया है, उसका नाम हिजबुल्लाह है. हालांकि, ये लेबनान में ईरान समर्थित उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह से अलग है. ये विज्ञापन ऐसे समय पर लगाया है, जब इजरायल-हमास के बीच जंग चल रही है.

डेली एक्सप्रेस के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर बनने के लिए विज्ञापन मशहद शहर में लगाया गया है, जो शिया इस्लाम के लिए पवित्र जगहों में से एक है. इन विज्ञापनों को पोस्टर के तौर पर सड़कों पर चिपकाया गया है. जैसे किसी अन्य नौकरी में पर्सनल डिटेल्स मांगी जाती हैं, ठीक ऐसे ही इस नौकरी के लिए भी निजी जानकारी मांगी गई है. विज्ञापन में कहा गया है कि युवाओं के पास फिलिस्तीन के लिए शहीद होने वाली विशेष बटालियन में शामिल होने का मौका है. 

विज्ञापन में क्या कहा गया? 

नौकरी के विज्ञापन वाले पोस्टर्स में ऐलान किया गया है कि अब जिहाद का वक्त आ चुका है. आत्मघाती हमलावर के तौर पर ग्रुप में शामिल होने वाले युवाओं को ये भी विकल्प दिया गया है कि वह अपने हमले को अंजाम देने के लिए क्या इस्तेमाल करना चाहते हैं. उन्हें हमले के लिए मोटरसाइकिल और कार में से किसी एक को चुनने के विकल्प मिला है. ग्रुप के एक दूसरे पोस्टर में लड़ाकों को यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद में जाते हुए देखा जा सकता है और वह ईरान का झंडा लहरा रहे हैं.

हमास और इस्लामिक जिहाद को मिलता है ईरान का सपोर्ट

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच अल-अक्सा मस्जिद हमेशा से विवाद की वजह रहा है. इस मस्जिद को लेकर अरब मुल्क के रिश्ते भी इजरायल के साथ तनावपूर्ण रहे हैं. अल-अक्सा मस्जिद इस्लाम की सबसे पवित्र जगहों में से एक है. हमास और इस्लामिक जिहाद फिलिस्तीन के सुन्नी चरमपंथी ग्रुप हैं. इन्हें ईरान की तरफ से सपोर्ट मिलता रहा है. ईरान इन्हें हथियार, ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता देता रहा है. मशहद शहर के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि पोस्टर्स लगने के बाद से यहां के लोगों के बीच तनाव का माहौल है. 

यह भी पढ़ें: इजरायल-हमास जंग के 30 दिन बीते, गाजा पट्टी में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत, हमास के खात्मे तक नहीं रुकेगी इजरायली सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget