एक्सप्लोरर

Iran में दो साल में पहली सार्वजनिक फांसी, NGO ने कहा- क्रूर सजा का मकसद लोगों को डराना, ताकि विरोध न कर सके

Iran News: शिराज शहर में शनिवार सुबह सार्वजनिक फांसी दी गई. दोषी पहचान इमान सब्ज़ीकर के रूप में हुई. सब्जीकर को सार्वजनिक रूप से फांसी की सजा की पुष्टि इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने की थी.

Iran News: ईरान (Iran) में शनिवार को एक शख्स को सार्वजनिक रूप (Public Execution) से फांसी दी गई. देश में सार्वजनिक रूप से मौत की सजा दिए जाने का दो साल में यह पहला मामला है. नॉर्वे स्थित एनजीओ (NGO) ईरान ह्यूमन राइट्स (Iran Human Rights-IHR) ने कहा कि दक्षिणी शहर शिराज (Shiraz) में फरवरी 2022 में एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए इमान सब्ज़ीकर को अपराध स्थल पर सुबह-सुबह फांसी पर लटका दिया गया.

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, एनजीओ ने कहा कि ईरानी राज्य मीडिया ने सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने की सूचना दी है और दोषी की पहचान सब्ज़ीकर के रूप में की है. सब्जीकर को सार्वजनिक रूप से फांसी की सजा की पुष्टि इस महीने की शुरुआत में सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court)ने की थी. आईएचआर के निदेशक महमूद अमीरी-मोघद्दाम ने कहा, "सार्वजनिक रूप से इस क्रूर सजा को फिर से शुरू करने का उद्देश्य लोगों को विरोध करने से डराना है."

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ईरान के मानक हल्के नीले और काले रंग की धारीदार जेल के कपड़े पहने एक व्यक्ति को ट्रक पर क्रेन से जुड़ी रस्सी पर जमीन से कई मीटर ऊपर लटका हुआ दिखाया गया है.

ईरान में मौत की सजा आमतौर पर जेल की दीवारों के भीतर दी जाती है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि सार्वजनिक फांसी को एक निवारक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, खासकर जब अपराध सुरक्षा बलों के एक सदस्य की हत्या से संबंधित होता है.

2020 में दी गई थी अंतिम बार सार्वजनिक फांसी
IHR ने कहा कि अंतिम बार 11 जून, 2020 को सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई थी. एनजीओ ने का कहना है कि चार अन्य लोगों पर भी खतरा मंडरा रह है जिन्हें पुलिस अधिकारियों की हत्या के अलग-अलग मामलों में मौत की सजा हुई है.

हाल के सप्ताहों में, कार्यकर्ताओं ने ईरान में बढ़ती कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है क्योंकि देश में आर्थिक संकट (Economic Crisis) के कारण असामान्य विरोध देखा जा रहा है. प्रमुख फिल्म निर्देशकों (Film Directors) और अन्य बुद्धिजीवियों (Intellectuals) को गिरफ्तार किया गया है. IHR ने कहा है कि 2022 में फांसी की संख्या 2021 की तुलना में साल की पहली छमाही में दोगुनी हो गई है.

यह भी पढ़ें: 

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट, स्थिरता, विदेशी मदद! किस तरफ आगे बढ़ रहा है श्रीलंका

Pakistan Politics: पाक पीएम शहबाज शरीफ और इमरान खान के बीच ट्विटर पर तीखी बहस, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget