एक्सप्लोरर

Iran Nuclear Programe: Jigsaw Puzzle है ईरान का न्यूक्लियर प्लान, सामने आते ही अमेरिका से लेकर सऊदी तक मची हलचल

IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने चेतावनी दी है कि ईरान किसी भी वक्त परमाणु बम बना सकता है. अमेरिका और सऊदी अरब ने इसे लेकर चिंता जताई है.

Iran Nuclear Programe: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ईरान दौरे के दौरान एक बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान अब परमाणु हथियार बनाने से महज एक कदम दूर है. ग्रॉसी ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को “Jigsaw Puzzle” की तरह बताया है. यानी अब केवल टुकड़े जोड़ने की देर है.

राफेल ग्रॉसी के अनुसार ईरान के पास यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) की उच्च क्षमता है. उन्होंने सेंटरफ्यूज तकनीक विकसित कर ली है. ईरान के पास परमाणु हथियार डिजाइन का तकनीकी ज्ञान भी है. इन सब के बाद उन्हें अब केवल इस पर काम करने की जरूरत है.

परमाणु प्रोग्राम से अमेरिका चिंतित
ईरान की परमाणु प्रगति को लेकर अमेरिका गंभीर रूप से चिंतित है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही 2015 की परमाणु डील से बाहर हो चुके हैं और वे ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है. हालांकि, अगर ईरान परमाणु हथियार बना लेता है तो मिडिल ईस्ट में हथियारों की दौड़ शुरू हो सकती है. इजरायल, सऊदी अरब, UAE जैसे देश अपनी सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सतर्क हो जाएंगे. ग्लोबल ऑयल मार्केट, शांति वार्ता और ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ेगा. अमेरिका के मुताबिक परमाणु संपन्न ईरान केवल एक देश नहीं, बल्कि एक संकट है.

सऊदी अरब की सख्त चेतावनी
ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लेकर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम परमाणु हथियार नहीं चाहते, लेकिन अगर ईरान ने बम बनाया तो हम भी पीछे नहीं रहेंगे. सऊदी अरब को लगता है कि ईरान अगर परमाणु कार्यक्रम में सफल हो गया तो वह राजनीतिक और सैन्य दबदबा कायम करने की कोशिश करेगा. इससे मिडिल ईस्ट का शक्ति संतुलन (Balance of Power) पूरी तरह बिगड़ सकता है

IAEA का परमाणु कूटनीति को लेकर बयान
IAEA के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने परमाणु कूटनीति पर कहा कि  अगर भविष्य में ईरान के साथ कोई भी परमाणु समझौता होता है तो उसमें IAEA की भागीदारी जरूरी होगी. बिना इसके वह समझौता मान्य नहीं माना जाएगा. IAEA का यह स्पष्ट संदेश है कि गुप्त परमाणु गतिविधियां, निगरानी की अनुपस्थिति, और राजनीतिक सौदेबाज़ी अब विश्व समुदाय के लिए स्वीकार्य नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget