एक्सप्लोरर

‘सीरिया में हम बुरी तरह हारे’, ईरान के टॉप जनरल का बड़ा कबूलनामा, रूस को भी घेरा

Iranian General : ईरानी सेना के ब्रिगेडियर जनरल बहरोल एस्बाती ने बलियासर मस्जिद में दिए भाषण के दौरान सीरिया में ईरान की हार को स्वीकार किया और रूस पर इजरायल की मदद का आऱोप भी लगाया.

Iran in Syria-Israel War : ईरान की सेना के एक टॉप अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल बहरोल एस्बाती ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरानी शासन को सीरिया में बुरी तरह से हराया गया है. इसके अलावा उन्होंने इस्लामिक विद्रोही गुट एचटीएस (HTS) के हाथों सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता का पतन और रूस की नाकामियों के बारे में भी बताया. ईरान की राजधानी तेहरान में एक मस्जिद में दिए गए अपने भाषण में ब्रिगेडियर जनरल बहरोल एस्बाती ने इस बात को स्वीकार किया कि ईरान इस वक्त इजरायल के साथ एक नए टकराव को झेलने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, उन्होंने लोगों को इस बात से आश्वास्त करने की कोशिश की कि सीरिया में अब तक सबकुछ खत्म नहीं हुआ है.

युद्ध के दौरान सीरिया में तैनात थे एस्बाती

द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल बहरोल एस्बाती सीरिया में शीर्ष ईरानी कमांडर के तौर पर तैनात थे और वहां सभी ईरानी सैन्य गतिविधियों पर निगरानी रखते थे. रिपोर्ट के मुताबिक, एस्बाती ने सीरिया के मंत्रियों और रक्षा अधिकारियों के अलावा रूसी जनरलों के साथ भी काम किया था. ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के सख्त शासन वाले देश में इस तरह के बयान दुर्लभ हैं, जिसमें अपनी विफलताओं के बारे में बताया गया हो. राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान व अन्य ईरानी नेताओं ने भी सीरिया के बारे में बात की, लेकिन एस्बाती ने खुलकर इस बारे में बातें कही है.

इजरायल से और लड़ने की नहीं है क्षमता

ब्रिगेडियर जनरल एस्बाती ने 31 दिसंबर, 2024 को तेहरान की बलियासर मस्जिद में भाषण दिया था. उन्होंने कहा, “मैं सीरिया को खोने को गर्व की बात नहीं मानता. हम हार गए और बहुत बुरी तरह से हार गए. हमें बहुत बड़ा झटका लगा और यह बहुत मुश्किल रहा है.”

भाषण के बाद उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब में एस्बाती ने कहा, “ईरान ने लेबनान और अन्य स्थानों पर इजरायल की कार्रवाई का दो बार जवाब दिया, लेकिन अब तीसरे दौर के हमले को संभाल नहीं सकती.”

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सामान्य ईरानी मिसाइलें इन ठिकानों के आसपास तैनात एडवांस अमेरिकी एयर डिफेंस को भेद नहीं सकती है.

रूस ने ईरान को किया गुमराह

एस्बाती ने कहा, “रूस ने ईरान को सिर्फ गुमराह किया और बताया कि रूसी लड़ाकू विमान विद्रोहियों पर बमबारी कर रहे थे, जबकि वे असलियत में खुले मैदानों में बम बरसा रहे थे.” एस्बाती ने रूस पर अप्रत्यक्ष रूप से इजरायल की मदद करने का आरोप लगाया है.

यह भी पढे़ंः इजरायल और अमेरिका के हमले से घबराया ईरान, परमाणु ठिकाने के पास शुरू की एयर एक्सरसाइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget