एक्सप्लोरर

Nancy Pelosi: नैंसी पेलोसी की तलाश में घर में घुसा हमलावर, पति के सिर पर दे मारा हथौड़ा- रिपोर्ट

America News: हमलावर नैंसी पेलोसी की तलाश करता हुआ कैलिफोर्निया स्थित उनके घर में घुस गया और उनके पति से भिड़ गया. दोनों के बीच हाथापाई हुई, इस बीच हमलावर ने पॉल के सिर पर हथौड़ा दे मारा.

Nancy Pelosi Husband Attacked: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक घुसपैठिए (California) ने अमेरिकी हाउस स्पीकर (US House Speaker) नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की पति पॉल पेलोसी (Paul Pelosi) पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (28 अक्टूबर) को हमलावर नैंसी पेलोसी की तलाश करता हुआ उनके घर में घुस गया और उनके पति से हाथापाई की. इस बीच हमलावर ने पॉल पेलोसी के सिर पर हथौड़ा (Hammer) दे मारा.

इस हमले से पॉल पेलोसी के सिर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई. नैंसी पेलोसी के प्रवक्ता ड्रियू हैमिल ने बताया, ''एक हमलावर ने घर में पॉल पेलोसी पर हमला किया और स्पीकर के बारे में पूछते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी.''

सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने दी यह जानकारी

82 वर्षीय पॉल पेलोसी पर जिस वक्त यह हमला हुआ, उस समय नैंसी वाशिंगटन में थीं. सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने हमलावर को दंपति के घर पर ढाई बजे से पहले पाया, जहां वह पॉल पेलोसी के साथ एक हथौड़े को लेकर हाथापाई कर रहा था. सैन फ्रांसिस्को के पुलिस प्रमुख बिल स्कॉट ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध ने पेलोसी के पास से हथौड़ा खींच लिया और उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने हमलावर की पहचान 42 वर्षीय डेविड डीपेप के तौर पर की है लेकिन उसके बारे में और जानकारी देने से इनकार किया है.

अमेरिकी मीडिया ने पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया, हमलावर ने पॉल पेलोसी से कहा कि जब तक स्पीकर नहीं आ जातीं, वह उन्हें बांधकर रखेगा. इस बीच हमलावर का ध्यान भटकने पर पॉल 911 डायल करने में सफल रहे. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हमलावर चिल्ला रहा था, ''नैंसी कहां है?'' हालांकि, पुलिस ने कहा कि हमलावर का मकसद क्या था, यह अभी साफ नहीं है. पुलिस अधिकारी बिल स्कॉट ने बताया कि डीपेप पर हत्या, घातक हथियार से हमला, घर में घुसपैठ और गुंडागर्दी के आरोप तय किए जाएंगे. 

पॉल पेलोसी की अब कैसी हालत?

नैंसी के प्रवक्ता ने कहा, ''पॉल पेलोसी को जुकरबर्ग सैन फ्रांसिस्को जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर के फ्रैक्चर की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई और उनकी दाहिनी भुजा और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं.'' उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि पॉल पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे. 

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्या कहा?

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस भयानक हमले के वक्त वह पेलोसी दंपति के साथ खड़े हैं. उन्होंने पेलोसी के पति के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. बाइडेन की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा, ''राष्ट्रपति को यह जानकर संतोष है कि पॉल पेलोसी के पूरी तरह से स्वस्थ होने की उम्मीद है. राष्ट्रपति हर तरह की हिंसा की निंदा करते हैं और उन्होंने परिवार की निजता की इच्छा का सम्मान करने के लिए कहा है. 

वॉल स्ट्रीट जरनल ने अज्ञात कानून प्रवर्तन अधिकारियों का हवाला देते हुए लिखा है कि घुसपैठिया घर में स्लाइडिंग डोर के जरिये घुसा था, इससे उसके सिर और बदन पर चोट आई. एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी के सोशल मीडिया से लगता है कि वह अति दक्षिणपंथी है और उसने कोविड 19 की साजिश के आरोप लगाए थे.

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन को पटरी पर लाने की कोशिशों में जुटे ऋषि सुनक, विदेशी सहायता को दो साल तक फ्रीज करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget