एक्सप्लोरर

Exclusive: चीन पाकिस्तान को दे रहा है कॉम्बेट ड्रोन, इंटेलीजेंस रिपोर्ट्स से हुआ सैन्य गठजोड़ का खुलासा

भारत और चीन के बीच टकराव अब भी जारी है. इस बीच पाकिस्तानी और चीन सेना मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रही है. इंटेलीजेंस‌ एजेंसियों ने सेना और सरकार को चीन और पाकिस्तान के इस सैन्य-गठजोड़ के बारे में आगाह किया है. चीन पाकिस्तान को दे रहा है आर्मड-यूएवी यानि कॉम्बेट ड्रोन.

नई दिल्ली:  भारत और चीन की सेनाओं के बीच में एलएसी पर टकराव चल रहा है, ऐसे समय में चीन और पाकि‌स्तान की सेनाएं भारत के खिलाफ साजिशों की पींग बढ़ा रहे हैं. इंटेलीजेंस‌ एजेंसियों ने सेना और सरकार को चीन और पाकिस्तान के इस सैन्य-गठजोड़ के बारे में आगाह किया है. खुफिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में पाकिस्तानी सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ‌ने बीजिंग का दौरा किया था. इस दौरान चीन ने पाकिस्तान को कॉम्बेट ड्रोन (अटैक ड्रोन) और लॉन्ग रेंज मिसाइल डिफेंस‌ सिस्टम देने का वादा किया है.

भारत की खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन पाकिस्तान को सीएच-4 यूसीएवी यानि अनमैंड कॉम्बेट एरियल व्हीकल देने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इन 'चांग-होंग' आर्मड-ड्रोन को चीन इसी साल पाकिस्तान को सौंपना शुरू कर सकता है.

एबीपी न्यूज को मिल एक्सक्लुज़िव जानकारी के मुताबिक, खुफिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पाकिस्तान के दस सदस्यों का एक दल एक सैन्य अधिकारी की अगुवाई में चीन के दौरे पर भी गया था. ये इस‌ टीम की चीन की दूसरी यात्रा थी. इससे पहले दिसंबर 2019 में भी पाकिस्तान की टीम ने यूसीएवी ड्रोन्स की पहले खेप के लिए चीन का दौरा किया था.

जानकारी के मुताबिक, चीन के ये आर्म्ड-ड्रोन, बम और मिसाइलों से लैस हैं और गोलाबारी के जरिए हमला कर सकते हैं. ये ड्रोन ठीक वैसे हैं जैसे अमेरिका ने अफगानिस्तान में आतंकी संगठन अल-कायदा के खिलाफ इस्तेमाल किए थे.

चीन की सरकारी मीडिया, शिंहुआ ने सीएच-4 को 'ड्रोन की एके-47' का नाम दिया है.‌ चीन अभी तक अल्जीरिया, सऊदी अरब और मिस्र जैसे देशों को ये सीएच-4 ड्रोन दे चुका है. लेकिन इनके क्रैश होने की खबरें भी लगातार आती रहती हैं.

आपको बता दें कि भारत के पास भी अभी तक इस तरह के अटैक-ड्रोन नहीं हैं. भारत के पास जो इजरायल के दिए हुए हेरोन ड्रोन हैं उन्हें आर्म्ड करने की प्रक्रिया अब शुरू की जा रहा है. ये भी माना जा रहा है कि अमेरिका अपने कॉम्बेट-ड्रोन्स के बेचने पर लगी पाबंदी हटा सकता है, जिसके बाद भारत अमेरिका से इस तरह के यूएवी खरीद सकता है.

कॉम्बेट ड्रोन के अलावा भारत की खुफिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि चीन से पाकिस्तान जैमिंग टारगेट ड्रोन भी खरीदने जा रहा है. ये वे ड्रोन हैं जो किसी भी देश के इलेक्ट्रोनिक सिस्टम से लेकर फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर्स को जाम कर सकते हैं. साथ ही पाकिस्तान चीन से एंटी जैमिंग फिक्सड टारगेट भी ले रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने ही चीन के एएलआईटी यानी कि एरोस्पेस इंटरनेश्नल ट्रेड कंपनी और शंघाई स्पेस टैक्निकल रिसर्च इंस्टिट्यूट के बीच चीन के एलवाई- 80 रडार और एफएन-60 पोर्टेबल एयर डिफ़ेंस सिस्टम की तकनीक को ट्रांसफ़र ऑफ़ टेक्नॉलजी (टीओटी) के जरिए पाकिस्तान को देने को लेकर बैठक हुई थी.

चीन ने पाकिस्तान को एडवान्सड लॉन्ग रेंज एयर एंड मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम की पेशकश भी की है. बाक़ायदा इसके लिए पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय, जीएचक्यू ने चीन में पाकिस्तान के डिफ़ेंस अटैचे (डीए) से इस बावत 24 जुलाई को संपर्क किया है.

आपको यहां पर ये बताते चलें कि हाल ही में पाकिस्तान ने अपनी सेना के एक बड़े अफसर को बीजिंग स्थित पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) सेना के हेडक्वार्टर में तैनात किया है. ताकि दोनों देशों की सेनाओं के बीच संपर्क और सहयोग बढ़ाया जा सके.

इससे पहले पाकिस्तान ने चीन की मदद से जेफ17 फाइटर जेट तैयार किया था. इसके अलावा चीन पाकिस्तान के लिए आठ (08) पनडुब्बियां बना रहा है. साफ है कि चीन हो या पाकिस्तान अकेले अपने दम पर भारत से लड़ने में सक्षम नहीं है, इसीलिए भारत को दो-तरफ घेरने में जुटे हैं. लेकिन भारत पहले ही साफ कर चुका है कि टू-फ्रंट वॉर यानि दोनों मोर्चों पर लड़ने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें.

पाकिस्तान में बम विस्फोट में पांच व्यक्तियों की मौत, 20 अन्य घायल

Coronavirus: इजराइल में हीरे और सोने के इस्तेमाल से तैयार हो रहा महंगा मास्क, जानिए कीमत

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ट्रंप बोले- फ्रांस पर इस्लाम का कब्जा! अब आंकड़ों के साथ देखें दावा सच या झूठ
ट्रंप बोले- फ्रांस पर इस्लाम का कब्जा! अब आंकड़ों के साथ देखें दावा सच या झूठ
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
Explained: नौकरी छिनने का डर छोड़िए! AI करेगा सिर्फ 5% काम, नोबेल विजेता का दावा कितना सच?
नौकरी छिनने का डर छोड़िए! AI करेगा सिर्फ 5% काम, नोबेल विजेता का दावा कितना सच?
Explained: 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता, क्या ट्रंप को देंगे झटका
Explained: 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता, क्या ट्रंप को देंगे झटका

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget