एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में बम विस्फोट में पांच व्यक्तियों की मौत, 20 अन्य घायल

पुलिस निरीक्षक मुहम्मद मोहसिन के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल पर देशी बम लगाया था. यह मोटरसाइकिल सड़क के एक तरफ खड़ी थी.

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के एक शहर के बाजार में सोमवार को ड्रग विरोधी बल को निशाना बनाकर किए गये शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार यह विस्फोट अशांत बलूचिस्तान प्रांत के चमन नगर में हाजी निदा बाजार में हुआ.

डॉन अखबार ने सहायक आयुक्त जकाउल्लाह दुर्रानी के हवाले से खबर दी कि धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस निरीक्षक मुहम्मद मोहसिन के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल पर देशी बम लगाया था. यह मोटरसाइकिल सड़क के एक तरफ खड़ी थी. दुर्रानी ने कहा कि इस धमाके के निशाने पर मादक पदार्थ निरोधक बल का वाहन था.

धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास की दुकानों और मकानों की खिड़कियों के कांच टूट गये. प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया.

किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हाल के सप्ताहों में प्रतिबंधित संगठनों के आतंकवादियों एवं अलगाववादियों ने आतंकवादी हमले बढ़ा दिये हैं. गत 21 जुलाई को तुरबत बाजार में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget