एक्सप्लोरर

Indonesia Fire: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ईंधन स्टोरेज डिपो में लगी आग, 14 की हुई मौत, दर्जनों घायल

Indonesia Fire: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ईंधन स्टोरेज डिपो में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं. 180 दमकलकर्मी और 37 दमकल गाड़ियां पास के इलाके में मौजूद.

Indonesia Fire: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ईंधन स्टोरेज डिपो में आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईंधन स्टोरेज डिपो के आस-पास मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया है.

स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार (3 मार्च) को एक ईंधन स्टोरेज डिपो में बड़ी आग लग गई. जहां पर आग लगी वहां पर से हजार लोगों को बाहर निकालने के लिए मजबूर करना पड़ा.

180 दमकलकर्मी और 37 दमकल गाड़ियां मौजूद

फ्यूल स्टोरेज को देश के तेल और गैस कंपनी पर्टामिना की तरफ से ऑपरेट किया जाता है. ये फ्यूल स्टेशन उत्तरी जकार्ता में तनाह मेराह पड़ोस में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास मौजूद है. तेल और गैस कंपनी पर्टामिना इंडोनेशिया की फ्यूल के जरूरतों का अकेले 25 फीसदी सप्लाई करता है. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 180 दमकलकर्मी और 37 दमकल गाड़ियां पास के इलाके में आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं.

बिजली गिरने से पाइप फटी

इंडोनेशिया के टेलीविजन पर प्रसारित आग के वीडियो में दिखाया गया है कि आस-पास के सैकड़ों लोग दहशत में भाग रहे हैं, जबकि काले धुएं और आग की लपटों के घने गुबार ने आसमान को भर दिया और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. पर्टामिना के एरिया मैनेजर एको क्रिस्टियावान ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारी बारिश के दौरान एक पाइपलाइन फटने से आग लगी. साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि बिजली गिरने से पाइप फट गया. उन्होंने कहा कि आग देश की ईंधन आपूर्ति को बाधित नहीं करेगी.

गांव के हॉल और एक मस्जिद में ले जाया गया

जकार्ता के अग्निशमन और बचाव विभाग के प्रमुख सतरियादी गुनवान ने कहा कि आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को निकाला जा रहा है और उन्हें पास के एक गांव के हॉल और एक मस्जिद में ले जाया जा रहा है. बचाव विभाग के प्रमुख गुनवन ने कहा कि आग में कई विस्फोट हुए और यह तेजी से रिहायशी घरों में फैल गई. घटनास्थल का दौरा करने वाले सेना प्रमुख जनरल डुडुंग अब्दुरचमन ने कहा कि 14 लोग मारे गए हैं और 42 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: El Nino वापस आएगा? UN की एजेंसी का अलर्ट- ऐसा हुआ तो वैश्विक तापमान में होगा बड़ा बदलाव, कोई झेलेगा प्रचंड गर्मी तो कहीं बारिश का बिगड़ेगा पैटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: होर्मुज विवाद पर ईरान को मुस्लिम वर्ल्ड लीग की चेतावनी- 'पूरी दुनिया के लिए खतरा'
Live: होर्मुज विवाद पर ईरान को मुस्लिम वर्ल्ड लीग की चेतावनी- 'पूरी दुनिया के लिए खतरा'
धुआं-धुआं हुआ बहरीन! ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर किया बड़ा हमला, ड्रोन से भेजा बारूद
धुआं-धुआं हुआ बहरीन! ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर किया बड़ा हमला, ड्रोन से भेजा बारूद
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
Iran Attack Oil Tanker: क्या तेल को महंगा बनाए रखना चाहता है ईरान? तीन तेल टैंकरों पर हमले से बढ़ी हलचल, जानें मकसद
क्या तेल को महंगा बनाए रखना चाहता है ईरान? तीन तेल टैंकरों पर हमले से बढ़ी हलचल, जानें मकसद

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget