एक्सप्लोरर

Indonesia Ferry Sank: इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड में डूबी नाव, हादसे में 15 की मौत 19 लापता

Indonesia: इंडोनेशिया में 17,000 से ज्यादा आइलैंड है. यहां बोट डूबने जैसी घटनाएं आम है. इस तरह के हादसे के लिए अक्सर सुरक्षा नियमों का कमजोर सिस्टम जिम्मेदार होता है.

Indonesia Ferry Sank: इंडोनेशिया (Indonesia) के सुलावेसी आइलैंड (Sulawesi Island) पर एक फेरी बोट डूब गई. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग लापता है. स्थानीय मीडिया मेट्रोटीवी न्यूज चैनल और Detik.com के अनुसार नाव डूबने से जुड़ा हादसा रविवार (23 जुलाई) की आधी रात को हुआ. फेरी बोट में लगभग 40 यात्री सवार थे.

इंडोनेशिया में 17,000 से अधिक आइलैंड है. यहां बोट डूबने जैसी घटनाएं आम है. इस तरह के हादसे के लिए अक्सर सुरक्षा नियमों का कमजोर सिस्टम जिम्मेदार होता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में लगभग 200 लोगों से भरी एक बोट उत्तरी सुमात्रा प्रांत में एक गहरे ज्वालामुखीय क्रेटर झील में डूब गई थी. उस हादसे में लगभग 167 लोगों की मौत हो गई थी.

पीड़ितों की पहचान कर ली गई
जहाज दक्षिण पूर्व सुलावेसी प्रांत की राजधानी केंदरी से लगभग 200 किमी (124 मील) दक्षिण में मुना द्वीप की एक खाड़ी के पार लोगों को ले जा रहा था. इंडोनेशिया में रेस्क्यू एजेंसी की स्थानीय शाखा के सदस्य मुहम्मद अराफ़ा ने कहा, "सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और उन्हें परिवारों को सौंप दिया गया है, जबकि जिंदा बचे लोगों का अब स्थानीय अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है." बचाव एजेंसी के तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में स्थानीय अस्पताल के फर्श पर पीड़ितों के शव कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं.

नाइजीरिया में एक भीषण नाव हादसा
पिछले महीने अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक भीषण नाव हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी. ये सारे लोग किसी शादी समारोह से लौटकर वापस आ रहे थे. ओवरलोडिंग के चलते नाव पलट गई. ये हादसा नाइजीरिया के नाइजर नदी में हुआ था.

ये भी पढ़ें:

Sudan Port Airport: सूडान में हादसे का शिकार हुआ प्लेन, 4 सैन्य कर्मियों समेत 9 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget