एक्सप्लोरर

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.6 दर्ज

Indonesia Earthquake: भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया. सरकार ने जारी की सुनामी की चेतावनी. लोगों से घर में सावधान रहने के लिए कहा गया है.

Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया के तनिंबर क्षेत्र में मंगलवार को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है. यह जानकारी यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने ट्विटर पर एक पोस्ट में दी है. अभी तक जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं आई है. 

यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, भूकंप इंडोनेशिया में तुआल क्षेत्र से 342 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 02:47:35 (स्थानीय समय) पर आया है. ईएमएससी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, तिमोर लेस्ते और इंडोनेशिया में लगभग 14 मिलियन लोगों ने 2000 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर झटके महसूस किए गए. 

सरकार ने जारी की सुनामी की चेतावनी

सरकार ने इतने तेज भूकंप के झटके आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है. लोगों से कहा गया है कि आने वाले दिनों में आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं और लोगों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह भी दी है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि अपने घर में सावधान रहे और राष्ट्रीय अधिकारियों की सूचनाओं का पालन करने को कहा है. 

जावा प्रांत में भी आया था भूकंप

इससे पहले नवंबर में, इंडोनेशिया के जावा प्रांत में 5.6 तीव्रता के भूकंप के बाद कम से कम 318 लोग मारे गए थे, सीजीटीएन ने देश के स्थानीय बचाव अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया था. सीजीटीएन ने सिन्हुआ के हवाले से बताया कि भूकंप से सियानजुर में 62,545 लोग विस्थापित हुए हैं. 

इसे पहले भी हिल चुका है इंडोनेशिया

इंडोनेशिया "रिंग ऑफ फायर" पर अपनी स्थिति के कारण लगातार भूकंपीय गतिविधि का अनुभव करता है, जहां टेक्टोनिक प्लेट्स टकराती हैं. 26 दिसंबर, 2004 को सुमात्रा में आए एक बड़े भूकंप के कारण हिंद महासागर में सुनामी आई, जिसमें श्रीलंका, भारत और थाईलैंड तक 230,000 से अधिक लोग मारे गए थे. उस शक्तिशाली 9.1-तीव्रता के भूकंप ने सुमात्रा पर बांदा आचे के तट पर 100 फुट की लहरें पैदा कीं थी. 

ये भी पढ़ें:

world angriest countries: दुनिया के सबसे ज्यादा गुस्से वाले देशों की लिस्ट देख लीजिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget