एक्सप्लोरर

ज्वाइंट स्टेटमेंट में भारत-जापान ने नॉर्थ कोरिया की निंदा की- चीन, डोकलाम, दक्षिण चीन सागर पर साधी चुप्पी

गांधीनगर: भारत और जापान ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा की और नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम चलाने को लेकर उसकी निंदा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे के बीच बातचीत के बाद मीडिया को ब्रीफ करते हुए विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के बीच हाल के डोकलाम विवाद पर खास तौर पर दोनों नेताओं ने चर्चा नहीं की.

बातचीत पर ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया गया

जयशंकर ने कहा, ‘‘बयान में डोकलाम का विशेष तौर पर जिक्र नहीं किया गया. लेकिन क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई.’’ जापान एक मात्र देश था जिसने डोकलाम संकट के दौरान खुलकर भारत का समर्थन किया था. विदेश सचिव ने कहा कि दोनों नेताओं ने नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियार और बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम चलाने को लेकर उसकी निंदा की. दोनों नेताओं ने कहा कि नॉर्थ कोरिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्ताव का पूरी तरह पालन करना चाहिए.

मोदी और आबे ने स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दोहरायी. लेकिन पिछले साल के संयुक्त बयान की तरह इस बयान में दक्षिण चीन सागर का उल्लेख नहीं था. जब जयशंकर से पूछा गया कि दक्षिण चीन सागर का बयान में जिक्र क्यों नहीं था, तब उन्होंने कहा, ‘‘जब हम हिंद प्रशांत क्षेत्र की बात करते हैं तो दक्षिण चीन सागर उसका हिस्सा है. यह किसी खास भौगोलिक क्षेत्र के लिए विशिष्ट स्थिति नहीं है, यह दुनिया के किसी भी हिस्से के लिए हमारा सैद्धांतिक रुख है.’’

उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने भारत को जापान के यू एस एम्फिबियन विमान की बिक्री पर बातचीत जारी रखने का फैसला किया. दोनों देशों ने भारतीय सेना और वायुसेना के अलावा उनके जापानी समकक्षों के बीच सहयेाग बढ़ाने का भी फैसला किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget