एक्सप्लोरर

राहत भरी खबर: अगले हफ्ते से इन देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी देखने को मिल रही है. ऐसे में कई देशों ने भारतीयों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं. अगले हफ्ते से भारतीय पर्यटक गैर-जरूरी यात्रा पर जा सकेंगे.

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी देखने को मिल रही है. ऐसे में कई देशों ने भारतीयों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं. अगले हफ्ते से भारतीय पर्यटक गैर-जरूरी यात्रा पर जा सकेंगे. ऐसे देशों की लिस्ट में कनाडा, मालदीव, जर्मनी शामिल हैं. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई देशों ने भारत के साथ अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं. 

 कनाडा
कनाडा की पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने 3 जुलाई को घोषणा की कि वे केवल नागरिकों और देश के स्थायी निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देंगे. इस कदम का उद्देश्य इंटरनेशनल स्टूडेंट्स, स्थायी निवासियों के रिश्तेदारों और अस्थायी श्रमिकों को वैध वर्क परमिट की सुविधा प्रदान करना है. वहीं, भारतीयों सहित सभी यात्रियों को कनाडा में प्रवेश से 72 घंटे (3 दिन) के भीतर अनिवार्य रूप से एक नेगेटिव कोविड -19 जांच रिपोर्ट देनी होगी.

देश में प्रवेश करने वालों को कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक लेनी जरूरी है. फिलहाल, कनाडा सरकार ने मॉडर्न, फाइजर-बायोएनटेक, एस्ट्राजेनेका/कोविशील्ड और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को मंजूरी दी है. भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन और रूसी निर्मित स्पुतनिक वी को कनाडा द्वारा अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है.

जर्मनी
भारत में जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने मंगलवार को घोषणा की कि देश ने भारत सहित पांच डेल्टा वेरिएंट प्रभावित देशों से प्रतिबंध हटा लिया है. अब भारतीय यात्रियों को, जिन्हें कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक दी गई है या जो वायरस से ठीक होने का सबूत दिखा सकते हैं, उनके आगमन या जर्मनी लौटने पर खुद को क्वारंटीन करने की आवश्यकता नहीं होगी.

मालदीव
मालदीव के लिए उड़ान सेवाएं 15 जुलाई से फिर से शुरू होंगी. यात्रियों को अनिवार्य रूप से एक नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट साथ रखना होगा. कोरोना रिपोर्ट दिखाने पर मालदीव में खुद को क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget