एक्सप्लोरर

भारतवंशी के ब्रिटेन पीएम चुने जाने से गदगद हुए भारतीय नेता, सीएम केजरीवाल से महबूबा तक जानें किसने क्या कहा

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन इतिहास रचेंगे. ठीक दिवाली के दिन पेनी मॉर्डंट के दौड़ से हटने की घोषणा के बाद सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुन लिया गया है.

बेंगलुरु:  भारतीय मूल के ऋषि सुनक के दिवाली के दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ होने के बाद भारत के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें बधाई दी. सभी ने इसे भारत के लिए गौरवशाली क्षण बताया.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि ब्रिटेन ने 200 साल तक भारत पर शासन किया, लेकिन उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि भविष्य में ऐसा भी कुछ हो जाएगा. उन्होंने कहा, “आज कई देशों में भारतीय सांसद हैं. अब, ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं. भाग्य का चक्र पूरी तरह से घूम गया है.”

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन इतिहास रचेंगे. ठीक दिवाली के दिन पेनी मॉर्डंट के दौड़ से हटने की घोषणा के बाद सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुन लिया गया है.

प्रल्हाद जोशी ने क्या कहा
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक गर्व का क्षण है क्योंकि ऋषि सुनक भारत से हैं. मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं.'

 मनोहरलाल खट्टर ने क्या कहा
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने ट्विटर पर कहा, “भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री चुने जाने पर ऋषि सुनक को बधाई. दीपावली के पावन अवसर पर दुनिया भर के भारतीयों के लिए वास्तव में यह गर्व का क्षण है.”

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुनक को बधाई देते हुए ट्विटर पर कहा, “ जबरदस्त खबर. भारतीय पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं. ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के लिए मेरी शुभकामनाएं. उन्हें देश का नेतृत्व सफलतापूर्वक करने के लिए ज्ञान और शक्ति की कामना करता हूं.”

महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने को गौरवशाली क्षण बताते हुए कहा कि ब्रिटेन ने एक जातीय अल्पसंख्यक को अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया है, लेकिन ‘‘हम अभी भी एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हुए हैं.”

एचडी कुमारस्वामी ने क्या कहा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्विटर पर सुनक को बधाई देते हुए कहा, “कंजरवेटिव पार्टी के वरिष्ठ नेता और ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बनने जा रहे ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई. वह हमारे कर्नाटक से जुड़े हुए हैं. मैं इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक के निर्वाचन से अभिभूत हूं.”

अमरिंदर सिंह ने क्या कहा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उन्हें यकीन है कि सुनक अपने देश को बड़ी सफलता की ओर ले जाएंगे.

प्रताप सिंह बाजवा ने क्या कहा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सुनक को बधाई दी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह सभी चुनौतियों से पार पा लेंगे. उन्होंने भी कहा, “एक समय था जब ब्रिटिश अपने उपनिवेश के तौर पर भारत पर शासन करते थे और अब भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget