एक्सप्लोरर

US Student Death: अमेरिका में लगातार हो रही भारतीय छात्रों की मौत, श्रेयस रेड्डी कौन थे? जिनकी हाल ही में मिली लाश

US Student Death: न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने ओहियो में भारतीय मूल के छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी की मौत की पुष्टि की है. श्रेयस बेनिगेरी लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र थे.

Indian student death in America: अमेरिका में एक के बाद एक भारतीय मूल के छात्रों की हत्याएं हो रही हैं और लाशें मिल रही हैं. पिछले एक सप्ताह में तीन छात्रों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं. हाल ही में श्रेयस रेड्डी नाम के छात्र की सिनसिनाटी इलाके में लाश मिली है. 

न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने अमेरिका में एक और भारतीय मूल के छात्र की मौत की पुष्टि की है, जिससे देश में केवल एक हफ्ते में अपनी जान गंवाने वाले भारतीयों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है. श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी ओहियो में पढ़ रहे थे, वह बेनिगेरी लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र थे. श्रेयस की मौत का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

भारतीय दूतावास ने क्या लिखा?

भारतीय दूतावास ने एक्स हैंडल पर एक मैसेज पोस्ट करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है. दूतावास ने लिखा- "ओहियो में भारतीय मूल के छात्र श्री श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ. पुलिस की जांच चल रही है. इस घटना में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है. वाणिज्य दूतावास लगातार परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.''

बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत का यह पहला मामला नहीं है. रविवार को इंडियाना में पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र नील आचार्य के लापता होने के बाद परिसर में मृत पाए गए थे. अधिकारियों को सुबह 11:30 बजे के आसपास वेस्ट लाफायेट में 500 एलीसन रोड पर एक संभावित शव के बारे में जानकारी मिली थी. रविवार को टिप्पेकेनो काउंटी कोरोनर कार्यालय ने शव की पहचान भारतीय मूल के छात्र के रूप में की थी.

25 वर्षीय एमबीए स्नातक की हुई थी हत्या- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक और दुखद घटना जॉर्जिया में हुई, जहां भारत के 25 वर्षीय एमबीए स्नातक विवेक सैनी को एक नशेड़ी ने हथौड़े और चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया. हमलावर जूलियन फॉकनर को सैनी ने एक खाने-पीने के स्टोर में आश्रय दिया था. इस स्थान पर वह पार्ट टाइम काम करता था. हत्या से पहले सैनी ने उसको दो दिन भोजन-पानी और एक जैकेट दिया था. 

जगह खाली नहीं करने पर सैनी ने जूलियन फॉकनर के बारे पुलिस को सूचना देने की चेतावनी दी थी. इसके बाद फॉकनर ने सैनी के सिर पर हथौड़े से वार करने के बाद 50 बार चाकू से हमला किया, जिससे सैनी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हमलावर सैनी की लाश के पास खड़ा था.

यह भी पढ़ेंः 'भयानक, क्रूर और जघन्य अपराध', भारतीय छात्र विवेक सैनी की अमेरिका में हत्या के मामले पर बोला भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget