एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

भारतीय पायलट को छुड़ाने की कोशिशें तेज, रिहाई की मांग पर पाकिस्तान ने अभी तक नहीं दिया जवाब

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव तब और बढ़ गई जब पाकिस्तान ने एक भारतीय पायलट को अपने कब्जे में ले लिया. यही नहीं कल पाकिस्तानी विमानों ने कृष्णा घाटी और नंगी टेकरी में भारतीय सेना के ठिकानों और नारन में आयुध केंद्र को निशाना बनाने की कोशिश की.

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक हवाई संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के एक पायलट को पकड़ लिया. भारत ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि वह पायलट को जल्द से जल्द सौंपे. औपचारिक रिहाई की मांग का पाकिस्तान ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.

कल रत और पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष पाकिस्तान की ओर से भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की असफल कोशिश के बाद शुरू हुआ. इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका पैदा हो गई है.

1971 की आई याद: भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई जंग के बाद यह पहला मौका है जब संघर्ष का स्वरूप इस स्तर तक पहुंच गया है जिसके बाद दुनिया भर के नेताओं को दोनों पड़ोसी देशों को 'अत्यधिक संयम' बरतने को कहा है. भारत ने कहा कि नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच हुई भीषण झड़प में उसने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया जबकि इस दौरान उसका एक मिग 21 विमान गिर गया.

इमरान का ड्रामा: पाकिस्तान में, प्रधानमंत्री इमरान खान ने दोनों देशों के पास मौजूद परमाणु हथियारों की ओर इशारा करते हुए तनाव को कम करने की कोशिश के तहत कहा कि युद्ध निरर्थक है और कोई नहीं जानता कि यह किन परिणामों की तरफ लेकर जा सकता है. इमरान खान ने बातचीत की भी बात कही. वहीं भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि इमरान के बयान में कुछ भी नया नहीं है.

पाकिस्तानी अधिकारी तलब: विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब कर भारतीय पायलट की तत्काल और सकुशल रिहाई की मांग की. मंत्रालय ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय रक्षाकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए. इसके साथ ही एक घायल रक्षा कर्मी को पड़ोसी देश द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और जिनेवा संधि के नियमों का उल्लंघन कर ‘‘अशोभनीय तरीके से दिखाए जाने पर’’ भी भारत ने सख्त ऐतराज जताया है.

भारत ने की वायुसेना के लापता पायलट के पाकिस्तान के पास होने की पुष्टि, कहा-जल्द सुरक्षित लौटाए

मंत्रालय ने सख्त लहजे वाले अपने बयान में कहा कि पाकिस्तानी कार्यवाहक उच्चायुक्त को स्पष्ट रूप से बता दिया गया कि भारत के पास “अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई का अधिकार है.”

किसे कितना नुकसान?: भारतीय वायुसेना द्वारा पड़ोसी देश के एक विमान, जिसे एफ-16 बताया जा रहा है, को भारतीय वायु रक्षा बलों द्वारा जम्मू के राजौरी सेक्टर में मार गिराये जाने के बाद पाकिस्तानी विमानों के साथ हवाई झड़प में पाकिस्तान ने पायलट को हिरासत में लिया.

भारत के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना को एक मिग 21 विमान का नुकसान हुआ है. पाकिस्तान ने अपने किसी विमान को मार गिराये जाने से इनकार किया है. इस बीच, पाकिस्तानी सेना पूर्व में दिये गए अपने उस बयान से पलट गई जिसमें कहा गया था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ्तार किया गया था और शाम को उसने कहा कि उसकी हिरासत में 'सिर्फ एक' भारतीय पायलट है.

PM की उच्चस्तरीय बैठक: सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों द्वारा जम्मू कश्मीर में भारतीय वायुसीमा के उल्लंघन और नियंत्रण रेखा के पार एक भारतीय पायलट के पकड़े जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों सशस्त्र सेनाओं द्वारा ताजा सुरक्षा हालात के बारे में जानकारी दी गई. प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं को छूट दी है.

उन्होंने कहा कि मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भारतीय नौसेना, वायुसेना और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी एक बैठक की. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि तीन पाकिस्तानी युद्धक विमान सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर जम्मू कश्मीर के राजौरी और नौशेरा में अहम सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल हुए.

विदेश मंत्रालय ने पाक उप-उच्चायुक्त को समन किया, पुलवामा हमले और लापता पायलट को लेकर मांगा 

सूत्रों ने कहा कि भले ही पाकिस्तान के तीन जेट विमानों ने भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया गया हो लेकिन पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा इस अभियान के लिये विमानों के “महत्वपूर्ण रूप से बड़े” जखीरे को तैनात किया था जिसमें जेएफ-17 और एफ-16 युद्धक विमान शामिल थे.

निशाने पर था रक्षा ठिकाना: सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने कृष्णा घाटी और नंगी टेकरी में भारतीय सेना के ठिकानों और नारन में आयुध केंद्र को निशाना बनाया. हालांकि पाकिस्तान द्वारा गिराये गए बम निर्जन स्थानों पर गिरे.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विमानों के भारतीय सीमा में घुसने के कुछ ही मिनटों में भारतीय वायुसेना के कॉम्बेट एयर पेट्रोल (सीएपी) में शामिल मिग-21 और अन्य विमानों ने सफलतापूर्वक उनके प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के मंसूबों को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने दो भारतीय विमानों को मार गिराया जिनमें से एक पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और दूसरा जम्मू कश्मीर में गिरा.

अलर्ट: जैसे जैसे तनाव बढ़ा नयी दिल्ली के उत्तर के समूचे वायुक्षेत्र को कुछ समय के लिये 'खाली' करा दिया गया. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के नौ हवाई अड्डों को सुबह कुछ समय के लिये नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया लेकिन बाद में वहां सामान्य हवाई सेवाएं फिर बहाल कर दी गईं. दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही जम्मू कश्मीर कार्रवाई के केंद्र में रहा.

राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ से अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों पर रात भर भारी गोलाबारी होती रही और इस दौरान सेना व सीमा सुरक्षा बलों को सतर्कता के सर्वोच्च स्तर पर रखा गया. सीमावर्ती इलाकों में रहने वालों से घरों के अंदर रहने को कहा गया है.

सरकार और रक्षा प्रतिष्ठानों ने जहां स्थिति का जायजा लिया वहीं सारा ध्यान दुश्मन के इलाके में भारतीय वायुसेना के लापता पायलट पर टिका है जिसके नाम और पद का खुलासा नहीं किया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एअर वाइस मार्शल आरजीके कपूर के साथ एक अत्यंत संक्षिप्त बयान में यह भी कहा कि भारतीय पायलट को पकड़ लेने के पाकिस्तान के दावे की पड़ताल की जा रही है.

विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान: अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी युद्धक विमानों ने जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी सेक्टरों में भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें वापस खदेड़ दिया. उन्होंने कहा कि लौटते हुए पाकिस्तानी विमानों ने बम गिराये लेकिन इससे जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है. कुमार ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अपनी वायुसेना का इस्तेमाल किया. हमारी उच्च स्तर की तैयारी और सतर्कता की वजह से पाकिस्तान के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया.’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना के विमान दिखते ही भारतीय वायुसेना ने त्वरित कार्रवाई की. कुमार ने कहा, ‘‘हवा में हुई उस झड़प में भारतीय वायुसेना के मिग 21 बाइसन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया. जमीनी बलों ने पाकिस्तानी विमान को आसमान से पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरते देखा.’’उन्होंने कहा, ‘‘इस भिड़ंत में दुर्भाग्य से हमने एक मिग 21 को खो दिया. कार्रवाई में पायलट लापता है. पाकिस्तान का दावा है कि वह उसकी हिरासत में है. हम तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं.’’

इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना ने 46 सेकंड का एक वीडियो जारी किया जिसमें आंखों पर पट्टी बंधे एक शख्स के बारे में दावा किया गया कि वह भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर हैं. वीडियो में दिख रहा शख्स कह रहा है, “मैं भारतीय वायुसेना का अधिकारी हूं. मेरा सर्विस नंबर...है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
ईरान तनाव के बीच इजरायल की ताकत में भारी इजाफा, US से खरीदेगा F-35I और F-15IA फाइटर जेट, जानें कितने खतरनाक?
ईरान तनाव के बीच इजरायल की ताकत में भारी इजाफा, US से खरीदेगा दो नए फाइटर जेट, नई डील को मंजूरी
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर, अलर्ट लेवल-3 जारी
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर
ईरान को किनारे कर सऊदी-UAE और तुर्किए ने खोजा नया रास्ता, निकाल लिया होर्मुज का तोड़, क्या है मास्टरप्लान?
ईरान को किनारे कर सऊदी-UAE ने खोजा नया रास्ता, निकाल लिया होर्मुज का तोड़, क्या है मास्टरप्लान?

वीडियोज

Bengal Result | Bengal Election Result : BJP की TMC को बर्दाश्त नहीं..! | BJP vs TMC | Breaking News
West Bengal Result: काउंटिंग के बीच कई शहरों में हंगामा | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee
West Bengal Result: बंगाल में पहली बार भगवा राज? | Mamata | Vote Counting | BJP Vs TMC
West Bengal Result 2026: रुझानों में BJP की बमबम! | Mamata Banerjee | LIVE Vote Counting
West Bengal Election Result Vote Counting: बंगाल में बीजेपी की सरकार पक्की? | TMC Vs BJP | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Election Results 2026: सिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक! रजनीकांत और कमल हसन जो नहीं कर पाए, विजय ने कर दिखाया
सिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक! रजनीकांत और कमल हसन जो नहीं कर पाए, विजय ने कर दिखाया
पश्चिम बंगाल में जीत की ओर बढ़ रही BJP ने बढ़ाई भगवंत मान की मुश्किल! पंजाब पर किया बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल में जीत की ओर बढ़ रही BJP ने बढ़ाई भगवंत मान की मुश्किल! पंजाब पर किया बड़ा दावा
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
Bengal Results 2026: रुझानों के बीच CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, '…वो बंगाल हमारा है'
Bengal Results 2026: रुझानों के बीच CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, '…वो बंगाल हमारा है'
राजस्थान रॉयल्स का असली मालिक कौन? छिड़ गई कानूनी जंग, IPL 2026 के बीच खड़ा हुआ विवाद
राजस्थान रॉयल्स का असली मालिक कौन? छिड़ गई कानूनी जंग, IPL 2026 के बीच खड़ा हुआ विवाद
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
Election Result 2026: 4 मई को 5 राज्यों का चुनाव परिणाम, पश्चिम बंगाल में TMC या BJP किसे मिलेगा जनादेश का साथ
Election Result 2026: 4 मई को 5 राज्यों का चुनाव परिणाम, पश्चिम बंगाल में TMC या BJP किसे मिलेगा जनादेश का साथ
Assembly Elections Result 2026: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
Embed widget