एक्सप्लोरर

Indian Origin Man Jailed: भारतीय मूल के शख्स ने महिला कैशियर के साथ सिंगापुर में ऐसा क्या कर दिया, जाएगा जेल

Indian Origion Man Jailed In Singapore: भारतीय मूल के एक शख्स को सिंगापुर की अदालत ने एक कैफे की महिला कैशियर के साथ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में चार हफ्ते की सजा सुनाई गई है.

Indian Origion Man Jailed: भारतीय मूल के 27 वर्षीय ऋषि डेविड रमेश नंदवानी को सिंगापुर में एक कैफे की महिला कैशियर पर नस्लीय टिप्पणी करने और टिप बॉक्स फेंकने के आरोप में चार हफ्ते की सजा सुनाई गई है. साथ ही चार हजार SGD (सिंगापूर डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है.

अदालत ने ऋषि डेविड को अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और कैफे में पीड़ित की सुरक्षा को खतरे में डालने का दोषी ठहराया. News Asia के अनुसार, अदालत ने इस दौरान दो अन्य आरोपों पर भी विचार किया.

कब और क्यों हुई थी यह घटना?

यह घटना सिंगापुर के हॉलैंड विलेज में प्रोजेक्ट अकाई कैफे में 31 अक्तूबर 2024 को हुई थी. जहां करीब 12:20 बजे कैफे में बच्चों सहित ग्राहकों की भीड़ थी. ऋषि को गलती से लगा कि वह ऑर्डर देने के लिए कतार में है. इस पर कैफे की कैशियर ने ऋषि डेविड रमेश नंदवानी को कहा कि वह लाइन के गलत छोर पर हैं, साथ ही उसे अपने बारी का इंतजार करने के लिए कहा गया. इसके तुरंत बाद, ऋषि ने चीनी लोगों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करनी शुरू कर दी. साथ ही देश के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की और लाइन के पीछे जाने से इनकार कर दिया.

महिला कैशियर से बदसलूकी

ऋषि के अपमान से व्यथित होकर महिला कैशियर वहां से दूर चली गई. हालांकि ऋषि ने चिल्लाना जारी रखा. फिर एक टिप बॉक्स उठाया और कैशियर पर फेंक दिया जो उसके पीठ के निचले हिस्से पर लगा. इसके बाद पीड़िता ने घटना की सूचना देने के लिए पुलिस को कॉल किया, जहां लगभग एक घंटे बाद ऋषि को गिरफ्तार कर लिया गया. सिंगापुर के एक जिला न्यायाधीश जेनेट वांग ने इस घटना पर फैसला सुनाते हुए कहा कि ऋषि के अपराधों ने सार्वजनिक अशांति पैदा की.

यह भी पढे़ेंः मालदीव में भारत के इस कदम से तिलमिला जाएगा चीन! श्रीलंका पहले ही दे चुका है ड्रैगन को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget