एक्सप्लोरर

'विमान से क्यों कर रहे थे सफर...', फ्रांस में रोके गए भारतीय यात्रियों से हुई पूछताछ, तो नहीं दे पाए जवाब

Indian Returned From France: चार्टर्ड विमान के जरिए मध्य अमेरिकी देश निकारगुआ जा रहे भारतीयों को फ्रांस में रोक लिया गया. फिर इन्हें भारत भेज दिया गया.

Indian Plane in France: फ्रांस में हाल ही में भारतीयों से भरे हुए विमान को मानव तस्करी के संदेह में रोक लिया गया. विमान में सवार कुछ यात्री तो वहीं रुक गए, मगर ज्यादातर को वापस भारत भेज दिया गया. भारत लौटने वाले यात्रियों में 65 गुजरात के रहने वाले हैं. वहीं, जब गुजरात क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने इनमें से 21 यात्रियों से पूछताछ की तो वे जांच एजेंसी को ये तक नहीं बता पाए कि आखिर वे लोग प्लेन में क्यों सवार थे. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईडी ने निकारगुआ जा रही लेजेंड एयरलाइंस में सवार 21 यात्रियों के बयान रिकॉर्ड किए हैं. इनमें से कई ये तक नहीं बता पाए कि वे चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए कहां जा रहे थे और वे इसकी सवारी क्यों कर रहे थे. विमान में ज्यादातर यात्री अकेले सफर कर रहे थे और नाबालिग थे. इस विमान को जब फ्रांस में रोका गया, तो काफी विवाद भी हुआ था. हालांकि, जल्द ही इन्हें दूसरे विमान के जरिए मुंबई रवाना कर दिया गया. 

विमान में कितने लोग सवार थे? 

विमान में कुल मिलाकर 303 लोग सवार थे, जिसमें से 276 यात्रियों को वापस लौटा दिया गया. निकारगुआ जा रही फ्लाइट में दो तिहाई-यात्री पंजाब से थे, जबकि 25 फीसदी यात्री गुजरात के रहने वाले थे. विमान में सवार गुजरातियों की संख्या 65 थी. फ्रांस से ये सभी लोग 26 दिसंबर को मुंबई पहुंचे, जिसके बाद बुधवार को 21 यात्री गुजरात लौट आए. वहीं, फ्रांस में रुकना वाले यात्रियों की संख्या 27 है, जिसमें से दो नाबालिग भी हैं. उन्होंने फ्रांस में शरण मांगी है. 

सीआईडी के सवालों का नहीं दे पाए जवाब

सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर यात्रियों ने दावा किया है कि वे पर्यटक के तौर पर निकारगुआ जा रहे थे. एक अधिकारी ने कहा, 'यात्रियों ने बताया कि वे घूमने वाली जगहों को देखने के लिए निकारगुआ जा रहे थे. उनके पास वीजा ऑन अराइवल हासिल करने के लिए वैलिड दस्तावेज थे, जबकि कुछ के पास टूरिस्ट वीजा था. हालांकि, वे ये नहीं बता पाए कि आखिर उन्होंने निकारगुआ की यात्रा के लिए चार्टर्ड फ्लाइट क्यों ली थी.'

अधिकारी ने बताया, 'इस संदिग्ध विमान में ज्यादातर यात्रा करने वाले लोग अकेले सफर कर रहे थे और कई सारे ऐसे नाबालिग थे, जिनके साथ कोई नहीं था. उनके पास इस सवाल का जवाब भी नहीं था कि आखिर उन्होंने एजेंट्स को सफर के लिए मोटी रकम क्यों दी थी.' अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने कम से कम दो स्थानीय एजेंटों का नाम लिया है, जिन्होंने उन्हें मेक्सिको के रास्ते अमेरिका ले जाने के लिए प्रति व्यक्ति 50 लाख रुपये और उससे ज्यादा पैसे लिए हैं. 

यह भी पढ़ें: 300 से ज्यादा भारतीयों को लेकर जा रहा विमान फ्रांस में रोका गया, क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget