एक्सप्लोरर

US Tariff: ट्रंप के टैरिफ बम के बीच अमेरिकी सांसद से मिले भारतीय राजदूत, जानें क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

Vinay Mohan Kwatra: पिछले कुछ हफ्तों में कई अमेरिकी सांसदों ने भारत के प्रति लगातार समर्थन दिखाया है. क्वात्रा ने बुधवार को फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सांसद कैट कैमैक से मुलाकात की.

भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स से मुलाकात की है. यह मुलाकात इसलिए अहम है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'टैरिफ' नीति का असर भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों पर पड़ा है. ग्रेगरी मीक्स अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के सदस्य भी हैं. 

जानकारी सामने आई है कि राजदूत विनय क्वात्रा ने ग्रेगरी मीक्स के साथ भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी डेमोक्रेट्स ने बताया कि मीक्स ने पिछले 25 सालों में अमेरिका-भारत की साझेदारी खासतौर पर क्वाड के माध्यम से इस पर कांग्रेस के समर्थन का जिक्र किया.

राजदूत विनय क्वात्रा ने क्या बताया
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेगरी मीक्स ने डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने टैरिफ पर चिंता जताई, जो इस महत्वपूर्ण साझेदारी को खतरे में डाल रहे हैं. साथ ही उन्होंने भारत के साथ गहरे संबंधों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. राजदूत विनय क्वात्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सदन की विदेश मामलों की समिति के वरिष्ठ सदस्य ग्रेगरी मीक्स से मिलने और द्विपक्षीय संबंधों में हाल के घटनाक्रमों से उन्हें अवगत कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. हमारी चर्चा व्यापार, ऊर्जा, हिंद-प्रशांत और आपसी हितों के व्यापक मुद्दों पर केंद्रित रही.

इससे पहले, बुधवार को विनय क्वात्रा ने फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सांसद कैट कैमैक के साथ बातचीत की, जिसमें साझा मूल्यों पर आधारित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत डोनाल्ड ट्रंप की 'दंडात्मक' नीतियों से निपट रहा है.

भारत को मिल रहा अमेरिकी सांसदों का समर्थन
पिछले कुछ हफ्तों में कई अमेरिकी सांसदों ने भारत के प्रति लगातार समर्थन दिखाया है. अगस्त की शुरुआत में सांसद मीक्स ने ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर कहा था कि ये कदम भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में सालों की मेहनत को खतरे में डाल सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सभी चिंताओं को आपसी सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप सुलझाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें

ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका हुआ मालामाल, अगस्त में बना नया रिकॉर्ड, अमेरिकी कोर्ट ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget