एक्सप्लोरर

Sudan Crisis: सूडान से श्रीलंकाई नागरिकों को भी बचाएगा भारत, विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा थैंक्स

Sri Lanka On India Sudan Evacuation Offer: भारत के प्रस्ताव की तारीफ करते हुए श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा है कि उम्मीद जताई है कि हम अपने नागरिकों को जल्द सुरक्षित वापस बुला पाएंगे.

Sudan Confilct: सूडान में जारी हिंसा के बीच विभिन्न देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं. ऐसे में भारत भी अपने नागरिकों को सूडान से निकाल रहा है. इसके साथ ही भारत ने श्रीलंकाई नागरिकों को भी निकालने का प्रस्ताव रखा है, इस पर श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भारत की सराहना की है. 

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार (25 अप्रैल)  को सूडान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में समर्थन देने के लिए भारत का धन्यवाद किया. इसके साथ ही कहा कि उम्मीद है कि हम अपने नागरिकों को जल्द सुरक्षित वापस बुला लेंगे. विदेश मंत्री साबरी ने ने ट्वीट किया कि हम सूडान में श्रीलंकाई लोगों की स्थिति पर बारीकी से नज़र बनाये हुए हैं. उनकी सुरक्षित निकासी पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. 

भारत के प्रस्ताव पर श्रीलंका ने कहा...

उन्होंने आगे लिखा कि हम इस संबंध में भारत के समर्थन की पेशकश की सराहना करते हैं. हमें विश्वास है कि हम अगले कुछ दिनों में अपने लोगों को सुरक्षित निकाल लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका सूडान में जारी हिंसा के बारे में चिंतित है. हम दोनों पक्षों से संघर्ष समाप्त करने का आह्वान करते है. श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण वार्ता को प्राथमिकता देना ही एकमात्र स्थायी समाधान है. डेली मिरर अखबार के मुताबिक,करीब 30 श्रीलंकाई सूडान में फंसे हुए हैं.

गौरतलब है कि सूडान में जारी गृह युद्ध के कारण वहां कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं. भारत ने अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया है. इसके तहत भारतीय नागरिकों का पहला जत्था सूडान पोर्ट से जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है. दरअसल सूडान में दोनों ही गुटों के जनरल ने 72 घंटे की सीजफायर के लिए सहमति जताई. इसके बाद विभिन्न देश अपने नागरिकों को बाहर निकालने का अभियान चला रहे हैं. सूडान पिछले बारह दिनों से गृहयुद्ध के आग में जल रहा है. अब तक 400 लोग लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हैं. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Crisis: इस वजह से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, 40 देशों में सबसे ज्यादा लोन लेने वाला देश बना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget