एक्सप्लोरर

Explained: भारत और अमेरिका के बीच क्या है 2+2 वार्ता और कब हुई थी इसकी शुरुआत?

भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता में ( 2+2 Dialogue) सुरक्षा, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा के लिए एक साझा मंच प्रदान किया जाता है.

भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक समेत कई अहम मुद्दों को लेकर टू प्लस टू वार्ता हुई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने अमेरिकी समकक्ष से बातचीत के लिए वॉशिंगटन पहुंचे हैं. भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को ये चौथे दौर की 2+2 वार्ता हुई. टू प्लस टू वार्ता महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करती है. इस पर विचार किया जाता है कि दो देश आम हित और वैश्विक या फिर क्षेत्रिय चिंता के मुद्दों को हल करने के लिए मिलकर कैसे काम कर सकते हैं? वार्ता करने के पीछे मुख्य मकसद दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्ते बनाना है. 

भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता

दोनों राष्ट्रों के बीच टू प्लस टू वार्ता (2+2 Dialogue) एक ऐसी मंत्रिस्तरीय बातचीत होती है, जिसमें दो देशों के दो अलग-अलग मंत्रालयों के बीच बैठक आयोजित की जाती है. दोनों देशों के दो-दो मंत्री इस बैठक में मौजूद होते हैं. इसी वजह से इसे 2+2 वार्ता कहते हैं. भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता दोनों देशों के बीच बातचीत को लेकर एक हाई लेवल मंच है. टू प्लस टू वार्ता में भारत और अमेरिका के बीच सुरक्षा, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा के लिए एक साझा मंच प्रदान किया जाता है. यह वार्ता भारत और अमेरिका के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में सामरिक और रणनीतिक सहयोग को लेकर केंद्रित है. साथ ही इस वार्ता का एक और मकसद हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभुत्‍व को सीमित करने के उपायों पर विचार विमर्श करना भी है.

कब हुई थी इसकी शुरुआत?

अमेरिका और भारत के बीच मंत्रिस्तरीय वार्ता का ये सिलसिला साल 2018 में शुरू हुआ था. इसे 2+2 डायलॉग भी कहा जाता है. इसमें दोनों देशों के दो-दो मंत्रालयों के मंत्री वैश्विक समेत कई मसलों पर गंभीरता से विचार करते हैं. दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की जाती है. साथ ही एशिया में चीन को टक्कर देने के लिए भारत को मजबूत करने की अमेरिकी सरकार की नीति का एक अहम हिस्सा समझा जाता है ताकि चीन की दादागिरी और प्रभुत्व को सीमित कर एक तरह से नियंत्रण किया जा सके.

टू प्लस टू वार्ता के दौरान मंत्रियों ने यूक्रेन में बिगड़ते मानवीय संकट से निपटने के लिए आपसी कोशिशों की समीक्षा की और इस दुश्मनी को खत्म करने की अपील की. रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से लगातार हमले जारी हैं. अमेरिका और भारत का इस मसले पर बिल्कुल अलग-अलग दृष्टिकोण रहा है. भारत रूस और यूक्रेन के बीच शांति का पक्षधर तो है और कई बार इसे लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल भी कर चुका है लेकिन सीधे तौर पर भारत ने कभी रूस की कड़ी आलोचना नहीं की है. इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ वोटिंग के दौरान भी भारत बाहर रहा है. रूस से तेल आयात को लेकर भी भारत ने साफ तौर से कहा है कि भारत जितना एक महीने में तेल आयात करता है उतना तेल यूरोप के देश एक दिन की दोपहर में ही खरीद लेते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Ukraine-Russia War: मारियुपोल मेयर का चौंकाने वाला बयान, कहा- रूसी हमले में शहर में मृतकों का आंकड़ा हो सकता है 20 हजार के पार

‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता में अमेरिका ने की भारत से अपील, रूस के साथ बड़े हथियारों के सौदों से करें परहेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget