एक्सप्लोरर

'1945 में ही अटका है UN', भारत ने सुरक्षा परिषद की किस बात पर जताया असंतोष?

India over reform in UNSC: भारत लंबे वक्त से संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मांग करता आ रहा है. अब संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने इसके सुधार की प्रगति की गति पर असंतोष जताया है.

India in United Nation Security Council: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रगति की रफ्तार पर भारत की ओर से असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि कुछ देश हैं जो यथास्थिति पसंद करते हैं और किसी भी कीमत पर स्थायी श्रेणी में विस्तार का विरोध करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पड़ोसी देशों को सदस्य बनने का अवसर मिल सकता है.

हरीश ने मंगलवार (19 नवंबर) को एक सत्र में कहा, ‘‘सुरक्षा परिषद का आज का ढांचा 1945 की स्थिति झलकाता है. यह आज की वास्तविकताओं को नहीं झलकाता.’’ उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स’ (एसआईपीए) में एक कार्यक्रम में ‘प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर प्रतिक्रिया: भारत का तरीका’ विषय पर व्याख्यान दिया.

उन्होंने उन्नत बहुपक्षवाद, आतंकवाद, जनसांख्यिकी, भारत की डिजिटल क्रांति से लेकर देश के युवा, जलवायु परिवर्तन, लोकतंत्र, स्वास्थ्य सेवा और टीकों जैसे प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर ‘भारत के तरीकों’ का विस्तृत अवलोकन दिया.

यूएन मानवीय क्षेत्र में बहुत बढ़िया काम करता है- हरीश

हरीश ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवीय क्षेत्र में ‘बहुत बढ़िया काम’ करता है, जो दुनिया भर में करोड़ों लोगों की मानवीय आवश्यकताओं को पूरा करता है, साथ ही विकास के क्षेत्र में- बच्चों के स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य और श्रम के क्षेत्र में अपने विशेष संस्थानों के माध्यम से वह काम करता है.

उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी आम आदमी के लिए उनकी धारणा, जिस नजरिए से वे संयुक्त राष्ट्र को देखते हैं, वह न तो मानवीय आयाम वाली है, न ही विकास आयाम या सार्वजनिक स्वास्थ्य आयाम वाली है. वे केवल यूक्रेन और पश्चिम एशिया जैसे क्षेत्रों में संघर्षों को रोकने में संयुक्त राष्ट्र की अक्षमता को देखते हैं. यही उनका दृष्टिकोण है और शायद यही एकमात्र पैमाना है जिससे वे संयुक्त राष्ट्र की दक्षता का आकलन करते हैं.’’

UNSC में किया जाना चाहिए सुधार- हरीश

हरीश ने प्रमुख व्याख्यान के बाद एक पैनल चर्चा में कहा कि इस बात पर आम सहमति है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हां,  इसमें सुधार की आवश्यकता है. इसमें विस्तार की आवश्यकता है. हालांकि कई देश यथास्थिति को प्राथमिकता देते हैं. जो पहले से ही स्थायी सदस्य हैं, वे इसे खाली नहीं करना चाहते हैं. जो पहले से ही स्थायी सदस्य हैं, वे वीटो को छोड़ना नहीं चाहते हैं. जो लोग महसूस करते हैं कि उनके पड़ोसियों को सदस्य बनने का मौका मिल सकता है, वे हर कीमत पर स्थायी श्रेणी में विस्तार का विरोध करेंगे.’’

हरीश ने कहा, ‘‘देश इस तरह से बर्ताव करते हैं, बहुत कुछ लोगों की ही तरह.’’ पाकिस्तान उस समूह का हिस्सा है जो भारत और जी4 के अन्य सदस्य देशों ब्राजील, जर्मनी और जापान के लिए सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का विरोध करता है. परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका ने सुरक्षा परिषद में सुधार के बाद उसमें स्थायी सदस्यता के भारत के प्रयास का पुरजोर समर्थन किया है.

चीन ने कहा है कि सुरक्षा परिषद में सुधार बहुपक्षीय शासन प्रणाली में सुधार का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन उसने कुछ देशों और समूहों के तरीके की ओर इशारा किया है जो परिषद में सुधार की बात आने पर अपने खुद के हितों की बात करते हैं. हरीश ने प्रक्रिया को बहुत मुश्किल और जटिल बताया है.

यह भी पढ़ेंः 'बहुत निराशाजनक... 1965 से हो रहा टाल मटोल', UNSC में सुधार को लेकर बरसा भारत, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?
ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, ट्रंप का नए अटैक से इनकार, नेतन्याहू से फोन पर की बात
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget