एक्सप्लोरर

तुर्किए के खलीफा एर्दोगन ने कश्मीर को लेकर बोली पाकिस्तान की भाषा, भारत ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

India criticize Turkey : भारत ने तुर्किए के खलीफा एर्दोगन के खिलाफ ऐसे समय पर कड़ा रूख अपनाया है, जब पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए तुर्की का समर्थन हासिल करने में लगा है.

India on Turkey Khalifa’s Statement : भारत ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के समर्थन में तुर्किए के खलीफा राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन के दिए बयान पर ऐतराज जताया है. भारत ने तुर्किए से कहा कि खलीफा एर्दोगन कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, जो सही नहीं है. भारत ने यह भी साफ कर दिया कि कश्मीर का मुद्दा पूरी तरह से द्विपक्षीय है और इसका अंतरराष्ट्रीयकरण करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.

भारत ने तुर्किए के खलीफा एर्दोगन के खिलाफ ऐसे समय पर कड़ा रूख अपनाया है, जब पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए तुर्किए का समर्थन हासिल करने की कोशिश में लगा है.

तुर्किए के खलीफा ने किया था पाकिस्तान का दौरा

उल्लेखनीय है कि हाल ही में तुर्किए के खलीफा राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन ने पाकिस्तान का दौरा किया था, जिनके स्वागत में पाकिस्तान की पूरी शहबाज सरकार नतमस्तक हो गई थी. इस्लामाबाद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से वार्ता के बाद खलीफा ने अपने बयान में कहा था, “कश्मीर मुद्दे का समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के हिसाब से और कश्मीर के लोगों को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा देश अतीत की तरह आज भी कश्मीरी भाइयों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है.” इस बयान के बाद भारत ने ऐतराज जताते हुए कहा तुर्की को पाकिस्तान की भाषा नहीं बोलनी चाहिए.

भारत ने तुर्किए से जताई नाराजगी

भारत हमेशा से इस बात पर जोर देता आ रहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेश) भारत का अभिन्न भाग है, जिसे लेकर पाकिस्तान हमेशा दावे करता रहता है. लेकिन भारत इसे द्विपक्षीय मुद्दा मानता है और कश्मीर को लेकर किसी भी तीसरे देश की टिप्पणी को अस्वीकार करता है. बता दें कि भारत ने पहले भी कई बार कश्मीर पर दिए बयानों को लेकर तुर्की और एर्दोगन से ऐतराज जताया है. वहीं, भारत ने एक बार फिर से इस मुद्दे पर अपनी बात को दोहराया है और अपनी नाराजगी को तुर्की के सामने रखा है.

डेढ़ साल के बाद एर्दोगन ने लिया यू-टर्न

एक्सपर्ट् का कहना है कि डेढ़ साल के बाद तुर्की के खलीफा का ये बयान एक तरह का यू-टर्न है, वह अक्सर अपने बयानों से पलट जाते हैं. तुर्की ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते स्थापित करने और BRICS में शामिल होने की मंशा को लेकर पहले कश्मीर को लेकर चुप्पी साध रखी थी. वहीं, अब ब्रिक्स की जरूरत न होने पर एर्दोगन के व्यवहार में बदलाव आ गया है.

यह भी पढ़ेंः कौन है USAID की वीना रेड्डी, भारत में उनकी भूमिका पर आखिर क्यों उठ रहे सवाल, यहां पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget