एक्सप्लोरर

India China Relation : विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर बौखलाया चीन, भारत के खिलाफ उगला जहर

India China relation : विदेश मंत्री जयशंकर ने मेक इंडिया को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद चीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

India China relation : भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर चीन फिर बौखला गया. चीन ने भारत पर अपनी कंपनियों को परेशान करने का आरोप लगाया. दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मेक इंडिया को लेकर बयान दिया था. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा था कि भारतीय कंपनियों को चीन के साथ व्यवहार करते समय राष्ट्रीय सुरक्षा के फिल्टर का उपयोग करना चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि इसका मतलब यह नहीं है कि चीन से कुछ भी नहीं मंगाया जा सकता है, लेकिन अगर आपके पास कोई भारतीय विकल्प उपलब्ध है तो हम चाहेंगे कि आप भारतीय कंपनियों के साथ काम करें. मुझे लगता है कि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छा है.

इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, राष्ट्रीय सुरक्षा का फिल्टर बयानबाजी को भारतीय उत्पादों और मेक इन इंडिया के समर्थन के तरीके के रूप में देखा जा सकता है. यह घरेलू उद्योगों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार के संकल्प को उजागर करता है, लेकिन बाजार को सीमित करने और व्यापार बाधा डालने से भारत के आर्थिक हितों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा.

अपनी कंपनियों को धमकाने का लगाया आरोप
ग्लोबल टाइम्स ने कहा, संरक्षणवादी नीतियों को लेकर भारत का यह कदम अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, चीन के सामने विनिर्माण और औद्योगिक आधार की कमजोरी के बारे में चिंताओं को दर्शाता है. चीन से आयात को प्रतिबंधित करने के भारत सरकार के प्रयासों के बावजूद चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। 2023-24 में भारत और चीन का द्विपक्षीय व्यापार कुल 118.4 बिलियन डॉलर था. ग्लोबल टाइम्स ने भारत पर चीनी कंपनियों को परेशान करने का भी आरोप लगाया. चीन ने कहा, भारत लापरवाही से संरक्षणवाद अपना सकता है और राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में चीनी कंपनियों पर दबाव डाल सकता है. भारत के लिए अपने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और संरक्षणवादी नीतियों में शामिल होने के बीच संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है, जो आर्थिक प्रगति में बाधा बन सकते हैं. उसने अपनी कंपनियों को धमकाने का आरोप लगाया.

उसने आगे लिखा कि जब भारत ने 2014 में मेक इन इंडिया पहल शुरू की तो इसका लक्ष्य उस समय के 16 प्रतिशत से 2025 तक विनिर्माण को सकल घरेलू उत्पाद का 25 प्रतिशत तक बढ़ाना था. फिर भी पिछले एक दशक में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में बड़ी जीत के बावजूद देश अपने लक्ष्यों से बहुत पीछे है. हाल के वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण का अनुपात लगभग 17 प्रतिशत पर अटका हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget