एक्सप्लोरर

India-Canada Row: कनाडा भारत के संबंध बिगड़ने से छात्रों पर क्या असर पड़ेगा..जानें कितने भारतीय छात्रों का भविष्य खतरे में ?

Indo-Canada Relations: मौजूदा समय में भारत और कनाडा के रिश्तों में बेहद खटास आई है. जिसके बाद से भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों और नागरिकों के लिए एडवाइजरी किया है.

India-Canada Tension:  मौजूदा समय में भारत और कनाडा के रिश्तों में बेहद खटास आई है. नौबत यह आ गई है कि दोनों देश, एक दूसरे के अधिकारियों को अपने देश से निकाल रहे हैं. गौरतलब है कि पहले कनाडा ने भारतीय दूतावास से एक अधिकारी को निष्कासित कर दिया. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी कनाडा दूतावास के एक अधिकारी को निष्कासित कर दिया. 

बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों और नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कनाडा में रहने वाले सभी भारतीय छात्रों और नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है. साथ ही कहा गया है कि  भारतीय समुदाय और छात्र उन जगहों पर जाने से बचें, जहां पर पहले हिंसा के मामले हुए हैं. भारत सरकार की ओर से ये एडवाइजरी कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों के चलते सलाह दी गई है.

चिंतित हैं भारतीय छात्र 

ऐसे में सवाल उठता है कि संबंध बिगड़ने से कनाडा में पढाई कर रहे छात्रों पर कितना असर पड़ेगा. बता दें कि वर्तमान में, कनाडा में प्रवास करने वाली अंतर्राष्ट्रीय छात्र आबादी का 40 प्रतिशत से अधिक भारत से है. पिछले साल 2022 में छात्रों को जारी किए गए 5,49,570 स्टडी परमिट में से 2,26,000 भारतीयों को दिए गए थे. हालांकि भारत और कनाडा के रिश्तों में आई खटास के कारण भारतीय छात्र तनाव में हैं. उन्हें डर है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा सकता है. 

अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर लगाम लगा सकती है कनाडा सरकार 

इसके साथ ही कनाडा सरकार भी भारतीय छात्रों समेत अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर लगाम लगा सकती है. दरअसल, कनाडा की सरकार बढ़ते आवास संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या सीमित कर सकती है, जिसका असर भारतीय छात्रों पर पड़ सकता है. वैध स्टडी वीजा के साथ कनाडा में रहने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 2018 में 1,71,505 से बढ़कर 2019 में 2,18,540, 2020 में 1,79,510, 2021 में 2,16,500 और 2022 में 2,26,000 हो गई है. इमिग्रेशन, रिफ्यूजी ऐंड सिटिजनशिप कनाडा (आईआरसीसी) के आंकड़ों के अनुसार कनाडा में स्थायी निवासी बनने वाले भारतीयों की संख्या 2013 के 32,828 से बढ़कर करीब 260 फीसदी बढ़कर 2022 में 1,18,095 हो गई.

ये भी पढ़ें: Sukha Duneke: पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने दागीं 15 गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget