एक्सप्लोरर

भारत पर प्रतिबंध लागू करने की बात कर रहा कनाडा, जानें इंडिया के पास कौन से हैं वो विकल्प जिससे ट्रूडो सरकार को लगेगा झटका

India-Canada- कनाडा ने निज्जर हत्याकांड में भारत पर जिस तरह से बेतुके आरोप लगाए हैं, वो वाकई दोनों देशों के रिश्तों पर गहरा असर डाल रहा है. इस बीच कनाडा ने भारत पर बैन लगाने की भी बात कर दी है.

India Canada Diplomatic Row: सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे को लेकर भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है. इस क्रम में मंगलवार (15 अक्टूबर) को संकट और गहरा गया जब कनाडा की सरकार ने भारत के खिलाफ संभावित प्रतिबंधों का इशारा किया. दोनों देशों में तनाव बढ़ने के बीच कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भारत के खिलाफ पाबंदी लगाने की संभावना को खारिज नहीं किया और कहा कि सभी विकल्प विचाराधीन हैं. 

इससे पहले भारत ने सोमवार (14 अक्टूबर) को 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया. इसके अलावा चरमपंथी निज्जर की हत्या में भारतीय राजनयिक का नाम जोड़ने के कनाडा के आरोपों को खारिज किया. भारत ने बाद में वहां से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने की भी घोषणा की.

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने इसके बाद प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ये वाकई एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. राजनयिकों को निष्कासित करना वियना समझौते के तहत किसी देश द्वारा उठाए जा सकने वाले सबसे कठोर कदमों में से एक है.

निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ कनाडा के बयान
कनाडा ने निज्जर हत्याकांड में भारत पर जिस तरह से बेतुके बयान दिए हैं, वो वाकई दोनों देशों के रिश्तों पर गहरा असर डाल रहा है. इस बीच कनाडा ने भारत पर बैन लगाने की भी बात कह दी है. हालांकि, अगर ऐसा होता है तो भारत के पास कई ऐसे विकल्प हैं, जिससे कनाडा को ईंट का जवाब पत्थर से मिल सकता है.

भारत कई तरीकों से कनाडा को दे सकता है जवाब
भारत और कनाडा के बीच हालिया तनावपूर्ण संबंधों के मद्देनजर भारत के पास कई संभावित विकल्प हैं, जो कनाडा की अर्थव्यवस्था और खालिस्तान समर्थकों पर प्रभाव डाल सकते हैं.

  • फिलहाल 1.25 लाख भारतीय छात्र कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं. अगर भारत अपने छात्रों को कनाडा में पढ़ने से रोकता है, तो कनाडा की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा. भारतीय छात्रों से कनाडा को अरबों रुपये की फीस मिलती है, जो उनकी एजुकेशन सिस्टम का एक प्रमुख आर्थिक स्तंभ है.
  • भारत उन भारतीय मूल के नागरिकों का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड रद्द कर सकता है, जो खालिस्तान समर्थकों के प्रति सहानुभूति रखते हैं. यह कदम कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों पर सीधा असर डाल सकता है.
  • भारत खालिस्तान समर्थकों की संपत्ति के अधिकार को खत्म कर सकता है. साथ ही, उनके खिलाफ वीजा प्रक्रिया में देरी कर सकता है या जांच शुरू कर सकता है.
  • भारत मल्टीपल-एंट्री वीजा को रोक सकता है, जो कनाडा में रह रहे संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों को प्रभावित करेगा. इसका सीधा प्रभाव कनाडाई-भारतीय समुदाय पर पड़ सकता है.
  • अगर कनाडा भारत पर व्यापारिक प्रतिबंध लगाने पर विचार करता है तो भारत भी उसी तरह का कदम उठा सकता है. इसका नुकसान कनाडा को अधिक होगा, क्योंकि कनाडा की अर्थव्यवस्था भारत के साथ व्यापार पर काफी हद तक निर्भर है.

ये भी पढ़ें:  Malaysia Mufti Bill 2024: 'मुफ्ती 2024 बिल' में ऐसा क्या है जिसपर मलेशिया में मचा बवाल, PM अनवर इब्राहिम ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget