एक्सप्लोरर

भारत का नया रिकॉर्ड: एक साल में विदेश से भारतीयों ने घर भेजे 111 बिलियन डॉलर

भारत के बाद दूसरे नंबर पर मेक्सिको है, जिसने 2022 में सबसे ज्यादा रेमिटेंस प्राप्त किया. चीन, फ्रांस और फिलीपींस भी टॉप फाइव में हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश का नाम टॉप 10 में है.

विदेशों से घर पैसा भेजने वालों में भारतीय टॉप पर हैं. यूनाइटेड नेशंस माइग्रेशन एजेंसी ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि साल 2022 में दूसरे देशों से भारत में 111 बिलियन डॉलर भेजे गए हैं और यह आंकड़ा दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है. 111 बिलियन डॉलर के रेमिटेंस (Remittances) के साथ भारत 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाला पहला देश बन गया है, जहां एक साल में विदेश से इतनी बड़ी रकम भेजी गई है. दूसरे देशों में करीब 2 करोड़ प्रवासी भारतीय रहते हैं, जो हर साल अरबों डॉलर अपने परिवारों को भेजते हैं, जिसे रेमिटेंस कहा जाता है.

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने मंगलवार (7 मई) को 2024 की वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया कि भारत, मेक्सिको, चीन, फिलीपींस और फ्रांस सबसे ज्यादा रेमिटेंस प्राप्त करने वाले टॉप फाइव देश हैं. वहीं, टॉप 10 लिस्ट में पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी नाम है. इस लिहाज से सबसे ज्यादा रेमिटेंस प्राप्त करने वाले 10 देशों की लिस्ट में चार एशियन कंट्री हैं.

सबसे ज्यादा रेमिटेंस प्राप्त करने वाले टॉप 10 देशों में 4 एशिया के
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 में भारत में रेमिटेंस के तौर पर 53.48 बिलियन डॉलर आए थे. 2015 में 68.19 बिलियन डॉलर और 2020 में 83.15 बिलियन डॉलर प्रवासी भारतीयों ने अपने परिवारों को भेजे. रिपोर्ट में कहा गया कि सदर्न एशिया के सबसे ज्यादा माइग्रेंट वर्कर हैं इसलिए दुनियाभर में रेमिटेंस प्राप्त करने के मामले में यह सबसे आगे हैं. पाकिस्तान में 30 बिलियन डॉलर और बांग्लादेश में 21.5 बिलियन डॉलर रेमिटेंस के तौर पर प्राप्त हुए हैं. 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विदेशों में काम कर रहे माइग्रेंट वर्कर जो रकम भेजते हैं वह कई लोगों के लिए लाइफलाइन है, लेकिन यहां के असंख्य माइग्रेंट वर्करों को आर्थिक तंगी समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. माइग्रेशन के खर्चों के चलते इन पर वित्तीय बोझ बढ़ जाता है. वर्कप्लेस पर दुर्व्यवहार और नौकरी के समय जिनोफोबिया (Xenophobia) जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है. जिनोफोबिया यानी विदेशियों को नापसंद करना है. 

भारत के सबसे ज्यादा नागरिक रहते हैं विदेशों में
दूसरे देशों में जाकर पढ़ाई और नौकरी करने वालों में सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है. दुनियाभर में सबसे ज्यादा माइग्रेंट भारत के हैं. भारत के के करीब 1 करोड़ 80 लाख भारतीय विदेशों में रहते हैं. यह देश की कुल जनसंख्या का 1.3 फीसदी हिस्सा है, जो सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब में रहता है.

सबसे ज्यादा गल्फ देशों में जाते हैं माइग्रेंट
रिपोर्ट में कहा गया कि दुनियाभर के देशों के सबसे ज्यादा लोग गल्फ देशों में जाते हैं. गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल (GCC) के देशों की कुल जनसंख्या में माइग्रेंट्स का हिस्सा अब भी ज्यादा है. यूएई में 88 फीसदी, कुवैत में 73 फीसदी और कतर में 77 फीसदी है. देश में आने वाले प्रवासी नागरिकों के मामले में इंडिया 13वें नंबर पर है. यहां 44 लाख 80 हजार प्रवासी रहते हैं.

पढ़ने के लिए अमेरिका जाते हैं सबसे ज्यादा लोग
अमेरिका में दुनियाभर से सबसे ज्यादा बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं. साल 2021 में 8 लाख 33 हजार प्रवासी छात्र पढ़ने के लिए गए. यूनाइटेड किंगडम में 6,01,000, ऑस्ट्रेलिया में 3,78,000, जर्मनी में 3,76,000 और कनाडा में 3,18,000 छात्र पढ़ाई करने गए थे. वहीं, पढ़ाई करने के लिए विदेश जाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या चीनियों की है और दूसरे नंबर पर भारत है. साल 2021 में 5,08,000 भारतीय छात्र विदेश पढ़ने गए, जबकि चीन में यह नंबर दोगुना है.

रिपोर्ट के अनुसार, दो देशों के बीच नागरिकों के आने जाने वाले टॉप 10 कंट्री में भारत-यूएई, भारत-अमेरिका, भारत-सऊदी अरब, बांग्लादेश-भारत हैं. इसका मतलब है कि इन देशों के नागरिक नौकरी, पढ़ाई और अन्य कारणों से एक-दूसरे के देश में सबसे ज्यादा रहते हैं. 

यह भी पढ़ें:-
Fastest Growing Cities: 2035 तक पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेगा ये शहर, वर्ल्ड टॉप सिटी लिस्ट में तीन और का भी नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए पाकिस्तान से भिड़ा अफगानिस्तान! खुलेआम दे दिया ये बड़ा बयान
भारत के लिए पाकिस्तान से भिड़ा अफगानिस्तान! खुलेआम दे दिया ये बड़ा बयान
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक
इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget