एक्सप्लोरर

रमजान में UAE में 45 भिखारियों को क्यों कर लिया गया गिरफ्तार, वजह हैरान कर देगी

UAE Arrested 45 Beggars: अजमान में कई ऐसे समूह हैं जों गरीबों को सुविधा मुहैया कराते हैं. हालांकि, यह लाभ उन्हीं लोगों को प्राप्त होता है जो वास्तव में गरीब, बीमार या जरूरतमंद होते हैं.

UAE Arrested 45 Beggars: संयुक्त अरब अमीरात में भिखारियों की समस्या से निपटने के लिए अजमान की पुलिस ने रमजान के पहले सप्ताह में 45 भिखारियों को गिरफ्तार किया गया है. भिखारियों की संख्या को यूएई में सीमित करने के लिए पुलिस को स्थानीय नागरिकों के अलावा विभिन्न संस्थानों का भी सहयोग मिल रहा है. जारी वर्ष में यूएई की सरकार ने एक खोजी दल का गठन किया है. जिससे वह भिखारियों की निगरानी और उनका अनुसरण कर सके. यही नहीं पुलिस ने मस्जिदों, बैंकों, बाजारों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर निगरानी कड़ी कर दी है. जहां इनके पहुंचने की प्रबल संभावना है.

अजमान में कई ऐसे समूह हैं जों गरीबों को सुविधा मुहैया कराते हैं. हालांकि, यह लाभ उन्हीं लोगों को प्राप्त होता है जो वास्तव में गरीब, बीमार या जरूरतमंद होते हैं. यही नहीं ये समूह जरूरतमंद लोगों को पुलिस के दंड और जुर्माने से भी बचाते हैं और उन्हें भीख न मांगने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

यही नहीं अजमान में कई ऐसे संस्थान और संघ हैं जों भिखारियों की रिपोर्ट मिलने पर उन्हें अपने यहां आश्रय देते हैं. इसके लिए समूहों की ओर से बाकायदा फोन नंबर भी जारी किए गए हैं. संस्थानों की तरफ से पुलिस को भी यह नंबर दिए गए हैं. जिससे वह सूचना मिलने पर गरीबों की मदद के लिए आगे आ सकें.

बता दें रमजान के पाक महीने में दुनियाभर के मुसलमान रोजा रखते हैं. इस दौरान वह अल्लाह की इबादत करते हैं और जकात निकालते हैं. रमजान के दौरान मस्जिदों, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर भिखारियों की संख्या भी बढ़ जाती है. लेकिन अरब मुल्क यूएई में भीख मांगना जुर्म है. यही वजह है कि वहां की पुलिस प्रति वर्ष भिखारियों के खिलाफ खोजी अभियान चलाती है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि यूएई में भिखारियों के लिए कठोर कानून बनाया गया है. भीख मांगते हुए पकड़े जाने पर कानून के तहत 5 हजार दिरहम का जुर्माना और 3 महीने जेल का प्रावधान है. इसके अलावा भिखारियों के समूह को चलाने वाले गैंग के खिलाफ 6 महीने जेल और एक लाख जुर्माने का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें- Converted Muslims: पाकिस्तान के मशहूर मौलाना ने कहा- मैं राजपूत चौहान हूं और फिर पाक अवाम ने जो कहा सुनिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget