एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क: Amazon के एक कर्मचारी की कोरोना से मौत, 25 हजार के पार हुआ मौत का आकड़ा

दुनिया में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन का पालन कर रहे लोगों के लिए अमेज़न एक जीवन रेखा की तरह बन गया है. कंपनी ने कहा कि वह बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लगभग 1,75,000 नए कर्मियों को नौकरी पर रखने की प्रक्रिया में है.

न्यूयॉर्क: अमेरिका में न्यूयॉर्क स्थित अमेज़न के एक गोदाम में कार्यरत कर्मचारी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है. गोदाम के कर्मचारियों ने कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की थी. ई-वाणिज्य कंपनी की प्रवक्ता लीज़ा लेवानडोस्की ने मंगलवार को एएफपी को ईमेल के जरिए भेजे बयान में कहा, "हम न्यूयॉर्क के स्टेटन द्वीप पर हमारे एक गोदाम पर अपने एक सहयोगी की मौत से दुखी हैं."

उन्होंने कहा, "हमारी उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं हैं. हम उनके सभी सहकर्मियों का सहयोग कर रहे हैं." दुनिया में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन का पालन कर रहे लोगों के लिए अमेज़न एक जीवन रेखा की तरह बन गया है. कंपनी ने कहा कि वह बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लगभग 1,75,000 नए कर्मियों को नौकरी पर रखने की प्रक्रिया में है. मगर कंपनी को गोदाम के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा है. उनका दावा है कि अमेज़न उन्हें सुरक्षित रखने में विफल रहा है.

पिछले हफ्ते स्टेटन द्वीप स्थित कंपनी गोदाम के बाहर कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया था. अमेज़न के उपाध्यक्ष टिम ब्रे ने कहा कि गोदाम में जिस तरह का सलूक किया जा रहा, उसके खिलाफ बोलने वाले तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के विरूद्ध उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

फ्रांस में भी अमेज़न का श्रमिक संघों से विवाद चल रहा है. उनका कहना है कि कंपनी ने कर्मचारियों को वायरस के खतरे बचाने के लिए कुछ खास नहीं किया है.

ये भी पढ़े.

बेरोजगारी दर उच्चतम स्तर पर पहुंची, अप्रैल तक 12.15 करोड़ लोगों का रोजगार छिना

कोविड-19 के 30 टीकों पर रिसर्च जारी, वैज्ञानिकों ने पीएम मोदी को दी जानकारी- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget