एक्सप्लोरर

Metaverse: ब्रिटेन में मेटावर्स गेम में 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म , जानें क्या होता है वर्चुअल गैंगरेप, जांच जारी

UK Girl Virtually Gangrape In Metaverse Game: ब्रिटेन में रेप से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला आया है, जहां 16 वर्षीय लड़की के साथ ऑनलाइन मेटावर्स गेम में गैंगरेप हुआ है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.

Britain: वर्चुअल रियलिटी की दुनिया में गैंगरेप का एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार ब्रिटेन में ऑनलाइन मेटावर्स में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है, ऐसे में ब्रिटिश पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के वर्चुअल रियलिटी (वीआर) अवतार के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया है, इस घटना के बाद लड़की बेहद ही परेशान है. 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, 16 वर्षीय लड़की एक इमर्सिव गेम में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) हेडसेट का उपयोग कर रही थी, जब उसके अवतार पर कथित तौर पर कई पुरुषों के अवतार ने एक साथ हमला कर दिया . लड़की ने पुलिस को बताया कि मेटावर्स में अन्य यूजर्स द्वारा उसके अवतार का यौन शोषण और सामूहिक बलात्कार किया गया. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित को भले ही शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव को कानून प्रवर्तन द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है. 

यूके के गृह सचिव ने बताया गंभीर मामला 

यूके के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली ने जांच के लिए समर्थन व्यक्त किया है और लड़की को दिए गए मनोवैज्ञानिक आघात के महत्व पर जोर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने इस तरह के आभासी कृत्यों की गंभीरता को कम करके आंकने के खिलाफ चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि इसे वास्तविक नहीं होने के रूप में खारिज करना आसान है, क्योंकि यह असली नहीं है, लेकिन इस वर्चुअल दुनिया का पूरा मुद्दा ही यही है कि वे असली जैसे लगते हैं.'

उन्होंने आगे कहा कि हम यहां एक बच्चे के बारे में बात कर रहे हैं, और एक बच्चा जो यौन आघात से गुज़रा है. इसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक प्रभाव है. ऐसे में हमें इसे खारिज करने के बारे में बहुत सावधान रहना चाहिए. 

क्या होता है मेटावर्स 

 मेटावर्स एक वर्चुअल दुनिया है. इस दुनिया में लोग नहीं लोगों के अवतार होते हैं. इसमें हमारी दुनिया की तरह ही हर वो काम हो रहा है, जो हमारी असल दुनिया में होता है. ऐसे में जब कोई यूजर मेटावर्स में साइन इन करता है, तो वह एक वर्चुअल दुनिया में चला जाता है, जहां वह यूजर्स के वर्चुअल अवतार से मिलता है और बातचीत करता है. ऐसे में लड़की के साथ ऐसे ही  वर्चुअल अवतार के लोगों ने गैंगरेप किया है, जिससे नाबालिग लड़की सदमे में है. 

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे खराब एयरपोर्ट क्यों खरीदने जा रहा भारत, रूस भी बना भागीदार, हवाई अड्डे से चीन का रहा है खास कनेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget