एक्सप्लोरर

Imran Khan: इमरान खान के बाद अब उनकी पत्नी बुशरा बीवी भी जाएंगी जेल! जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Imran Khan Wife Bushra Bibi: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है. एनएबी उनके खिलाफ वित्तीय लेनदेन के संबंध में जांच कर रही है.

Pakistan: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है. 

द न्यूज इंटरनेशनल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) बुशरा बीबी से कुछ वित्तीय लेनदेन से संबंधित "सबूत" के कुछ हिस्सों की जांच कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था को कुछ नए सबूत हाथ लगे हैं, जिनकी पुष्टि होने पर बुशरा बीबी का दर्जा गवाह से आरोपी में बदल जाएगा. ऐसे में एनएबी का आरोपी बनने के साथ ही 49 वर्षीय बीबी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

जेल में बंद हैं इमरान खान 

गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को इस साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था. इमरान को तोशखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 5 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले अटक जेल ही लाया गया था. हालांकि, बाद में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया था, लेकिन इसके बाद उन्हें सिफर मामले में गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक रिमांड पर अटक जेल में रखा गया.

एनसीए ने जांच की है तेज 

इस बीच, एनएबी ने खान के कथित भ्रष्टाचार के मामलों तोशखाना और यूके की एनसीए (राष्ट्रीय अपराध एजेंसी) में भी निष्कर्ष की दिशा में अपनी जांच तेज कर दी है. बताते चलें कि एनएसी के 190 मिलियन पाउंड के मामले को अल-कादिर ट्रस्ट मामले के रूप में भी जाना जाता है. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जवाबदेही ब्यूरो ने अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 13 नवंबर को बीबी और उनकी करीबी सहयोगी फराह शहजादी को भी तलब किया है.

ये भी पढ़ें: ताइवान को अमेरिका लगातार भेज रहा है हथियार, क्या चीन के खिलाफ बड़ी प्लानिंग कर रहे जो बाइडेन? ड्रैगन परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget