एक्सप्लोरर

Imran Khan: अटक जेल से इमरान खान को हाई सिक्योरिटी वाले अडियाला जेल में शिफ्ट किया गया, जानें वजह

Imran Khan Shifted To High-Security Jail: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार रात अटक जेल से रावलपिंडी की अडियाला जेल ले जाया गया.

Pakistan: भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को मंगलवार रात अटक जेल से रावलपिंडी की अडियाला जेल ले जाया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,18 कारों का पुलिस काफिला इमरान खान को रावलपिंडी जेल ले गया. गौरतलब है कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री को अटक जेल से अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था. 

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अटक जेल से अदियाला जेल की दूरी 100 किमी से अधिक है. वहीं, इस्लामाबाद से अदियाला जेल 30 किमी की दूरी पर स्थित है. यहां ऐसे आरोपियों को रखा गया है, जिनके मामलों की सुनवाई इस्लामाबाद और रावलपिंडी में हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार, जब इमरान खान को अटक जेल से अदियाला जेल शिफ्ट किया जा रहा था, तो विशेष रूप से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. हाइवे को पूरी तरह से खाली कराया गया था. साथ ही मार्ग पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही थी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी वाहनों में सुरक्षा कवच पहनकर बैठे थे.

जेल वैन में इमरान खान को ले जाया गया 

रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को ले जा रही जेल वैन के पीछे एक एंबुलेंस भी चल रही थी. बता दें कि इमरान खान को 5 अगस्त को तोशाखाना मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब से वह पंजाब प्रान्त के अटक जेल में ही बंद थे. हालांकि उनकी सजा 29 अगस्त को निलंबित कर दी गई थी लेकिन सिफर मामले में वह अभी भी जेल में हैं. 

गौरतलब है कि पीटीआई ने बीते अगस्त में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में याचिका दायर कर खान की समृद्ध पारिवारिक पृष्ठभूमि, सामाजिक और राजनीतिक रूतबे को ध्यान में रखते हुए उन्हें अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था, जहां ‘ए’ श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध हैं. जिसके बाद आईएचसी के मुख्य न्यायाधीश ने पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान को अटक जेल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया. 

ये भी पढ़ें: Canada Honouring Nazi Row: 'अपराधी को न्याय के कटघरे में लाया जाए', नाजी को सम्मान देने को लेकर कनाडा पर भड़का रूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget