एक्सप्लोरर

Imran Khan Case: इमरान खान को सता रहा है कोर्ट मार्शल का डर, जानें क्या होता है ये?

Imran Khan Issue: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है एक सैन्य अदालत में उनके मामले की सुनवाई की जाएगी. साथ ही कोर्ट मार्शल के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Imran Khan Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश की सर्व-शक्तिशाली सेना द्वारा उनके कोर्ट मार्शल के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया. उन्हें नौ मई की हिंसा के "मास्टरमाइंड और योजनाकारों" के रूप सैन्य अदालतों में पेश किया जाएगा .

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, इमरान खान का यह बयान पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के बयान के बाद आया है, जिसमें राणा सनाउल्लाह ने खान पर देशव्यापी हिंसा की योजना बनाने का आरोप लगाया था. रिपोर्ट के अनुसार, 70 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें पता था कि एक सैन्य अदालत में उनके मामले की सुनवाई की जाएगी. उन्होंने सैन्य अदालत में एक नागरिक के मुकदमे को पाकिस्तान में "लोकतंत्र का अंत" और "न्याय का अंत" करार दिया.  

150 से अधिक मामले दर्ज 

डॉन अखबार ने इमरान खान के हवाले से कहा कि सैन्य अदालत में मुकदमा अवैध होगा. खान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे जानते थे कि मेरे खिलाफ दर्ज 150 से अधिक मामले निराधार हैं और इन फर्जी मामलों में मेरे दोषी ठहराए जाने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए, उन्होंने सैन्य अदालत में मेरा मुकदमा चलाने का फैसला किया है. 

देश के बाहर जाने के सवाल पर बोले इमरान खान 

पाकिस्तान छोड़ने के सवाल पर पीटीआई चीफ ने कहा कि मेरे पास किसी अन्य देश में रहने के लिए पैसा नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ मनमुटाव के अफवाहों को भी खारिज कर दिया और कहा कि उनके पूर्व विदेश मंत्री के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं. 

कोर्ट मार्शल में क्या होता है

पाकिस्तान आर्मी एक्ट को 1952 में लागू किया गया था. यह पाकिस्तानी सेना के कामकाज, अनुशासन और प्रशासन से जुड़ा है. इस कानून का इस्तेमाल सैन्य कर्मियों पर मुकदमा चलाने के लिए किया जाता है. लेकिन इसके कुछ प्रावधान नागरिकों पर भी लागू होते हैं. इस कानून के तहत उम्रकैद के साथ-साथ फांसी की सजा भी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan Case: 'मैंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, क्रिकेट में नहीं, बल्कि...', आखिर क्यों बोले इमरान खान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget