एक्सप्लोरर

'ट्रायल में भुगतना पड़ सकता है...' फॉरेंसिक टेस्ट से भागे इमरान खान तो पाक अदालत ने सुना दी खरी-खरी

PTI Leader Imran Khan: अदालत का कहना है कि इमरान खान जांच को बाधित कर रहे हैं और जांच पूरी न होने देने की रणनीति अपनाकर न्याय प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं.

PTI Leader Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ चल रहे आतंकवाद के 12 मामलों में अब उनका फॉरेंसिक जांच से इनकार उनके लिए भारी पड़ सकता है. लाहौर की आतंकवाद-निरोधी अदालत (ATC) ने सोमवार को एक विस्तृत लिखित आदेश में इमरान खान की जांच में असहयोग को लेकर कड़ी टिप्पणी की है.

जज मंज़र अली गिल द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि इमरान खान का पॉलीग्राफ (झूठ पकड़ने वाली मशीन), फोटोग्रामेट्रिक (चेहरे की पहचान) और वॉइस मैचिंग टेस्ट कराने से इनकार करना, जांच और ट्रायल में उनके खिलाफ जा सकता है.

9 मई की हिंसा और उसका राजनीतिक भूचाल
9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भयंकर हिंसा भड़क उठी थी. इस दिन उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद देशभर में उनके समर्थकों ने सड़कें जाम कीं, सेना के ठिकानों को निशाना बनाया और कई जगहों पर पुलिस से टकराव हुआ.

इस हिंसा में कई सैन्य और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद इमरान खान पर आतंकवाद, देशद्रोह और हिंसा फैलाने के 12 केस दर्ज किए गए.

जांच में अनोखी स्थिति: आरोपी जांच एजेंसी की हिरासत में नहीं
जज मंज़र अली गिल ने अपने आदेश में यह भी कहा कि यह मामला पाकिस्तान के इतिहास में अनोखा है, क्योंकि इमरान खान इस समय अडियाला जेल में एक अन्य मामले में बंद हैं और जांच एजेंसी की हिरासत में नहीं हैं.

उन्होंने कहा, “आम तौर पर किसी भी आरोपी को जांच के दौरान फॉरेंसिक टेस्ट से इनकार करने का मौका नहीं मिलता, लेकिन इस मामले में हालात उल्टे हैं.”जज ने यह भी कहा कि अदालत यह समझ पाने में असमर्थ है कि ऐसी स्थिति में जांच कैसे पूरी की जाएगी, और यह इमरान खान की ओर से जानबूझकर की गई रणनीति प्रतीत होती है ताकि ट्रायल को टाला जा सके.

अभियोजन पक्ष को समय देने की मांग खारिज
कोर्ट का यह आदेश 11 जून को अभियोजन पक्ष की उस याचिका को खारिज करने के संदर्भ में आया है जिसमें इमरान खान की फॉरेंसिक जांच के लिए और समय मांगा गया था. अदालत ने माना कि जब आरोपी ही जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, तो समय देने से भी कोई लाभ नहीं होगा.

अदालत का संकेत: ट्रायल में असर डालेगा यह इनकार
72 वर्षीय इमरान खान पहले ही पॉलीग्राफ और फोटोग्रामेट्रिक जांच से इनकार कर चुके हैं. उन्होंने जांच एजेंसी को स्पष्ट रूप से इन परीक्षणों में शामिल होने से मना कर दिया था. अदालत का कहना है कि इमरान खान जांच को बाधित कर रहे हैं और जांच पूरी न होने देने की रणनीति अपनाकर न्याय प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं. यह रवैया उनके ट्रायल के दौरान उनके खिलाफ उपयोग किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान, सामने आया वीडियो
Live: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ 14 महीने की पोती की भी आखिरी विदाई, सुप्रीम लीडर के साथ रखे फैमिली के ताबूत
खामेनेई के साथ 14 महीने की पोती की भी आखिरी विदाई, सुप्रीम लीडर के साथ रखे फैमिली के ताबूत

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान, सामने आया वीडियो
Live: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget