एक्सप्लोरर

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन से मिले इमरान खान, दो दिवसीय रूसी दौरे पर हैं पाकिस्तानी पीएम

पिछले करीब दो दशक में यह किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की पहली रूस यात्रा है. इमरान खान अपने दो दिवसीय रूस दौरे पर बुधवार रात मॉस्को पहुंचे हैं.  

मॉस्को: यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की है. बता दें इमरान खान अपने दो दिवसीय रूस दौरे पर बुधवार रात मॉस्को पहुंचे हैं.  

बैठक से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, “दोनों नेता पाकिस्तान-रूस द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.” बता दें पिछले करीब दो दशक में यह किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की पहली रूस यात्रा है. पाकिस्तानी मीडिया की खबर के अनुसार खान के रूसी कंपनियों के सहयोग से लंबे समय से लंबित, बहु-अरब डॉलर की गैस पाइपलाइन के निर्माण पर जोर देने की उम्मीद है.

 

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने 24 फरवरी को मास्को में 'अज्ञात सैनिक के मकबरे' पर माल्यार्पण करके अपने दिन की शुरुआत की.  रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री खान ने क्रेमलिन की दीवार पर स्थित स्मारक का दौरा किया और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे.

डिजिटल मीडिया पर प्रधानमंत्री के केन्द्रीय कर्मचारी (फोकल पर्सन), डॉ अर्सलान खालिद ने कहा है कि रूस की उनकी यात्रा ‘‘योजना के अनुसार जारी है.’’ उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया कि खान यूक्रेन की घटनाओं के मद्देनजर मास्को की अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़ देंगे.

खान के दौरे पर अमेरिका ने दी ये प्रतिक्रिया
खान की पहली मास्को यात्रा के मद्देनजर, अमेरिका ने यूक्रेन पर रूस के ‘‘आक्रमण’’ पर इस्लामाबाद को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है. अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाना हर देश की ‘‘जिम्मेदारी’’ है.

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को एक ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के मद्देनजर अमेरिका ने प्रधानमंत्री खान की मास्को यात्रा पर गौर किया है. उन्होंने कहा, ‘‘खैर, हम निश्चित रूप से उनकी यात्रा के बारे में अवगत हैं.’’

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन बोले- यूक्रेन पर रूसी हमला हमारे महाद्वीप के लिए आपदा

Russia Ukraine War: यूएन चीफ गुतारेस ने कहा- यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान मेरे कार्यकाल का सबसे दुखद क्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget