एक्सप्लोरर

Imran Khan In Trouble: इमरान खान की फिर बढ़ी मुसीबत, पीटीआई का टिकट खरीदने वालों ने वापस मांगे पैसे

Imran Khan Party PTI: पाकिस्तान में पिछले कई महीनों से उथल-पुथल मची हुई है. इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कई नेता उनका साथ छोड़ के जा चुके हैं. अब वे चुनावी टिकट के पैसे वापस मांग रहे हैं.

PTI Chief Imran Khan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटनाक्रम में पार्टी का टिकट खरीदने वाले उम्मीदवारों ने इमरान खान और साकिब निसार से अपने पैसे मांगना शुरू कर दिया है. पीटीआई के पूर्व टिकट धारकों ने इसे लेकर अहम हस्तियों से मुलाकात भी शुरू कर दी है.

इमरान खान की पार्टी का टिकट लेने वालों में कुछ नामी पत्रकार भी शामिल हैं. इन लोगों ने धमकी दी है कि अगर उनके रुपयों को नहीं लौटाया गया तो जिन लोगों ने रुपये लिए हैं और जमान पार्क के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इससे पहल इमरान खान ने विश्वास जताया था कि अगर सभी नेता उनकी पार्टी छोड़ भी दें, फिर भी वह जिसे भी टिकट देंगे वो जीतेंगे.

पीटीआई नेताओं पर एक्शन को लेकर उठाए सवाल

इमरान खान ने पीटीआई नेताओं पर एक्शन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था, ''क्या कभी आइडिया को जुर्म से मारा जा सकता है. सारी एजेंसी तो इनकी मदद कर रही हैं, फिर भी ये चुनाव से क्यों भाग रहे हैं.'' इसके साथ ही उन्होंने दावा किया, ''राजनीतिक पार्टी तब खत्म होती है जब उनका वोट बैंक खत्म होता है. जनता ने मन बना लिया है. अगर सभी नेता पार्टी छोड़ दें तो जिसको हम टिकट देंगे वो जीतेंगे.''

इमरान खान ने कहा, ''मैंने अपने सभी लोगों, कार्यालय के कार्यकर्ताओं, पार्टी के पदाधिकारियों और उन सभी लोगों से कहा है जो परेशानी में हैं कि अंडरग्राउंड रहें. अगर इससे आपको मदद मिलती है तो खुद को हाइलाइट न करें.''

कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

पीटीआई के कई नेताओं ने हालिया घटनाओं के बाद किनारा कर लिया है. इनमें इमरान के करीबी पूर्व मंत्री असद उमर, शिरीन मजारी, फवाद चौधरी और फिरदौस आशिक अवान का नाम भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, पीटीआई के 60 से अधिक नेताओं ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों का हवाला देते हुए पार्टी और खान से अलग होने की घोषणा की है. कहा यह भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में पीटीआई के पहले, दूसरे और तीसरे स्तर के नेता भी इस्तीफा दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Imran Khan: इमरान खान को भारी पड़ी सेना से दुश्मनी, उनके खिलाफ लिखी जा चुकी है पूरी स्क्रिप्ट, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget