एक्सप्लोरर

Imran Khan News: जेल में बंद इमरान को किस बात का सता रहा 'डर'? वकीलों से मुलाकात के बाद किया खुलासा

Imran Khan Attock Jail: इमरान खान इन दिनों अटक जेल में बंद हैं. हाल ही में इमरान के वकील उनसे मिलने के लिए जेल पहुंचे. वकील ने इमरान का हाल भी बताया.

Imran Khan in Jail: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं. उनके जल्द ही जेल से बाहर आने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के मुखिया इमरान से उनके वकील ने मुलाकात की है. वकील ने बताया है कि इन दिनों इमरान खान किस हाल में जेल में हैं. वकील ने ये भी बताया है कि इमरान को पाकिस्तान के हालात को लेकर डर सता रहा है. 

इमरान के वकील बैरिस्टर गोहर खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनसे मुलाकात की जानकारी दी. वकील ने लिखा, 'आखिरकार अटक जेल में अन्य साथियों के साथ खान साहब से मुलाकात हुई है. इमरान बहुत ही अच्छे मूड में हैं. लेकिन वह पाकिस्तान में फैली अनिश्चितता, महंगाई और आतंकवाद को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं. वह चुनाव के अलावा सभी मुद्दों पर बात करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.'

साइफर मामले में जेल में बंद इमरान

अराई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान ने वकीलों ने पहले कहा था कि पुलिस उन्हें अटक जेल में उनके मुवक्किल से मिलने नहीं दे रही है. वकीलों को शुक्रवार को इमरान से मिलना था. वकीलों में से एक ने मीडिया को बताया कि पीटीआई चीफ की सजा को सस्पेंड कर दिया गया है. अभी उन्हें साइफर मामले में जेल में बंद किया गया है. वकीलों की तरफ बताया गया कि उन्हें इमरान खान से जेल में जाकर मिलने नहीं दिया जा रहा है. 

जेल में बंद इमरान को मिल रहीं ये सुविधाएं

इमरान खान को अटक जेल में बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं. अटॉर्नी जनरल के ऑफिस से सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गए एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इमरान को देशी घी में बने मटन और चिकन खाने की इजाजत दी गई है. पंजाब के इंस्पेक्टर जनरल प्रिजन मियां फारूक नजीर ने हाल ही में जेल में इमरान के हालातों का जायजा लेने के लिए औचक दौरा किया. इस दौरे के आधार पर ही इस रिपोर्ट को तैयार किया गया और सुप्रीम कोर्ट को सौंपा गया. 

जेल अधिकारियों ने बताया कि इमरान को एक बेड, कुर्सी, एयर कूलर, नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा, अंग्रेजी अनुवाद वाला कुरान, किताबें, न्यूजपेपर, थर्मस, खाना, व्यक्तिगत सामान और एक मेडिकल टीम दी गई है. ये सभी सुविधाएं जेल के नियमों को ध्यान में रखकर दी गई हैं. इमरान खान की बैरक में वेस्टर्न टॉयलेट, वॉश बेसिन और हाइजिन के जरूरी सामान भी लगाए गए हैं. इमरान ने कहा है कि वह इन सुविधाओं से खुश हैं. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की आवाम पर दो दिन में महंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल के बाद अब 459 रुपये बढ़े सिलिंडर के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget