एक्सप्लोरर

Pakistan: मंत्री का दावा- सत्ता जाते ही अपने साथ 15 करोड़ रुपये की सरकारी कार ले गए इमरान खान

Imran Khan In Controversy: पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब के मुताबिक इस कार की कीमत करीब 15 करोड़ पाकिस्तानी रुपये है और यह बम प्रूफ और बुलेट प्रूफ कार है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटाए जाने के बाद 15 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की एक शानदार कार अपने पास रखी है. मरियम ने रविवार को कहा, ‘‘खान एक बीएमडब्ल्यू एक्स5 कार अपने साथ ले गए जो विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की कारों के बेड़े में से एक है.’’ उन्होंने कहा कि कार की कीमत करीब 15 करोड़ पाकिस्तानी रुपये है जो बम प्रूफ और बुलेट प्रूफ है और छह साल पहले लगभग 3 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदी गई थी.

'इमरान अपने साथ कार रखना चाहते हैं'
डॉन अखबार ने मंत्री के हवाले से कहा कि खान ने इस बात पर जोर दिया कि वह कार अपने साथ रखना चाहते हैं, जबकि पहले वह खुद प्रधानमंत्री आवास में महंगी कारें रखने पर पिछली सरकारों की आलोचना कर चुके हैं. मंत्री ने यह भी दावा किया कि खान ने एक अन्य देश के राजनयिक से तोहफे में मिली एक हैंडगन भी अपने पास रख ली जिसे तोशखाना में जमा कराना चाहिए था.

तोहफे को लेकर क्या कहता है कि पाकिस्तान का कानून?
पाकिस्तान के कानून के अनुसार किसी दूसरे देश के अतिथि से मिले तोहफे को तोशखाना में रखा जाना चाहिए. पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव में हारने के बाद इमरान खान को पद से हटा दिया गया था. तब से उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का शहबाज शरीफ नीत सरकार से विदेशी तोहफों पर गतिरोध चल रहा है.

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने एक पखवाड़े पहले नई सरकार को खान द्वारा उनकी आधिकारिक यात्राओं पर मिले तोहफों की जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश देते हुए कहा था कि दूसरे देशों की सरकारों द्वारा सरकारी अधिकारियों को दिए गए तोहफे पाकिस्तान सरकार के होते हैं, किसी व्यक्ति विशेष के नहीं. जवाब में खान ने कहा कि वे तोहफे उनके हैं और उनकी मर्जी है कि वे इन्हें अपने पास रखते हैं या नहीं. खान ने कहा, ‘‘मेरा तोहफा, मेरी मर्जी.’’

यह भी पढ़ें: 

Raw Chicken Korma: फेसबुक पर कोरमा पोस्ट कर फंसे ऑस्ट्रेलियाई पीएम, यूजर्स ने कहा- चिकन कच्चा है

Video: अचानक यूक्रेन के लवीव शहर पहुंची एंजेलीना जोली, हमले से बचने के लिए भागती दिखीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget