एक्सप्लोरर

शपथ ग्रहण के दौरान उर्दू के शब्दों में अटके पाकिस्तान के नए पीएम इमरान खान

अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री कुछ नर्वस नज़र आ रहे थे. इसी के चलते शपथ लेने के दौरान इमरान कई उर्दू शब्दों के उच्चारण में रुके. नर्वस होने के चलते इमरान खान उन शब्दों को सही तरीक से नहीं बोल पाए जिन्हें राष्ट्रपति के पीछे-पीछे दोहराना था.

नई दिल्लीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में आज शपथ लेते हुए इमरान खान उर्दू के कई शब्दों के उच्चारण में अटक गए. इतना ही नहीं पाकिस्तान के नए वज़ीर-ए-आजम ने कई शब्द गलत भी पढ़े. पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन 'ऐवान-ए- सद्र' में राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान को प्रधानमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इमरान खान की इन गलतियों की वजह से वाक्य का मतलब भी बदल गया. जिसके चलते पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने उन शब्दों को फिर से बोला. एक बार तो राष्ट्रपति को शब्द का मतलब भी बताना पड़ गया. इन गलतियों पर इमरान खान मुस्कुराए और शपथ ग्रहण को जारी रखा.

अपने शपथ ग्रहण समारोह में इमरान खान पारंपरिक शेरवानी में नज़र आए. इस दौरान पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री कुछ नर्वस नज़र आ रहे थे. इसी के चलते शपथ लेने के दौरान इमरान कई उर्दू शब्दों के उच्चारण में रुके. नर्वस होने के चलते इमरान खान उन शब्दों को सही तरीके से नहीं बोल पाए जिन्हें इमरान को राष्ट्रपति के पीछे-पीछे दोहराना था.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने जब 'रोज-ए-कयामत' यानी फैसले का दिन कहा तो इमरान खान इसे ठीक से सुन नहीं सके. सही तरीके से सुन न पाने के कारण इमरान खान ने इसे 'रोज़-ए-कियादत' कह दिया, जिसका मतलब नेतृत्व का दिन होता है. इमरान की इस गलती की वजह से पूरे वाक्य का मतलब ही बदल गया. इसके बाद जब राष्ट्रपति ने इस शब्द को दोहराया तो, खान को अपनी गलती का एहसास हुआ. गलती पता चलने पर इमरान खान मुस्कुराने लगे और मुस्कुराते हुए ‘सॉरी’कहा. इसके बाद भी इमरान का शपथ ग्रहण जारी रहा.

जब इमरान खान से ये गलती हुई तो पत्रकार भी अचंभे में पड़ गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों को लगा कि शायद पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता का शपथपत्र बदल गया है.

बता दें पाकिस्तान के नए वज़ीर-ए-आज़म यानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' ने छोटी पार्टियों की मदद से हाल ही में हुए चुनावों में सरकार बनाई थी. इसके बाद पीटीआई पार्टी के नेता और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इमरान खान को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला हुआ था. बता दें इमरान खान के पास छोटी पार्टियों से मिलने के बाद 176 सदस्यों का समर्थन है, जबकि उनके सबसे करीबी विरोधी पाकिस्तान मुस्लीम लीग- नवाज़ के नेता शाहबाज़ शरीफ के पास केवल 96 सदस्यों का समर्थन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget