एक्सप्लोरर

Pakistan Imran Khan: 'इमरान खान को जेल में दिया जा सकता है जहर', बुशरा बीबी ने सुरक्षा को लेकर जताई आशंका

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. कहा है कि अटक जेल में इमरान खान को जहर दिया जा सकता है. 

Imran's Wife Bushra Bibi: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. बुशरा बीबी ने कहा है कि अटक जेल में इमरान खान को जहर दिया जा सकता है. 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बुशरा बीबी ने पंजाब के गृह सचिव को पत्र भेजकर कहा कि अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनके पति को रावलपिंडी की अदियाला जेल में भेजने का निर्देश दिया है. फिर भी इमरान खान को किसी कारण के अटक जेल में ही कैद रखा है. कानून के मुताबिक, मेरे पति को अदियाला जेल में ट्रांसफर किया जाना चाहिए.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने उन्हें अपने 2018-22 के कार्यकाल के दौरान तोशाखाना मामले में तीन साल की जेल की सजा सुनाई है. खान को पांच साल के लिए राजनीति से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था. 

इमरान खान के लिए बी श्रेणी की सुविधा की मांग

बुशरा बीबी ने अपने पत्र में मांग की है कि इमरान खान को उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति के अनुसार जेल में बी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए क्योंकि वह ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट और नेशनल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं. 

इमरान खान को जेल में दिया जा रहा जहर!
बुशरा बीबी ने यह भी कहा कि पहले इमरान खान की दो बार हत्या की कोशिश की जा चुकी है लेकिन इसमें शामिल आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्होंने पत्र में कहा, "उनकी जान अब भी खतरे में है. मुझे डर है कि मेरे पति को अटक जेल में जहर दे दिया जाएगा. मेरे पति को जेल में घर का बना खाना खाने की अनुमति दी जानी चाहिए."

जेल मैनुअल पर बात करते हुए इमरान की पत्नी बुशरा बीबी ने कहा, 48 घंटे के भीतर सभी सुविधाएं प्रदान की जानी थीं, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें सुविधाएं नहीं दी गई है. जेल नियमों के मुताबिक, मेरे पति को एक निजी डॉक्टर से मेडिकल जांच कराने का अधिकार है. उन्होंने पीटीआई प्रमुख को जेल मैनुअल के मुताबिक सुविधाएं मुहैया नहीं कराने की जांच की मांग की. 

पीटीआई कोर कमेटी ने भी जताई थी चिंता
बता दें कि पिछले हफ्ते पीटीआई कोर कमेटी ने भी इसी तरह की चिंता व्यक्त की थी कि इमरान खान 'धीमे जहर' दिया जा सकता है. उन्हें घर का बना खाना और पानी देने के लिए कहा था. इसके अलावा समिति की बैठक में खान को घर से खाना और पानी प्राप्त करने की अनुमति देने में ज्यादा देरी की कड़ी निंदा की. 

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के मुरीद हुए एलन मस्क, बांध रहे तारीफों के पूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget