एक्सप्लोरर

आईएमएफ अनुमान: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ख़ुशी, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए ग़म

आईएमएफ ने जनवरी के अपने वैश्विक अर्थव्यवस्था परिदृश्य अपडेट में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा.

वॉशिंगटन: भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2019 में 7.5 प्रतिशत तथा 2020 में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को यह अनुमान लगाते हुए कहा कि इन दो साल के दौरान चीन की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर एक प्रतिशत अंक अधिक रहेगी. 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

आईएमएफ ने जनवरी के अपने वैश्विक अर्थव्यवस्था परिदृश्य अपडेट में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा. आईएमएफ ने कहा, ‘‘2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था रफ्तार पकडे़गी. इसकी प्रमुख वजह कच्चे तेल की कीमतों में कमी और मुद्रास्फीतिक दबाव कम होने से मौद्रिक रुख नरम होना रहेगा.’’

आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय प्रोत्साहन से चीन पर अमेरिका के ऊंचे शुल्कों के प्रभाव को कम करने में मदद मिली है. इसके बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त रहेगी. इसकी वजह जरूरी वित्तीय नियामकीय रुख में सख्ती और अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर तनाव है. रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरते और विकासशील एशिया में वृद्धि दर 2018 के 6.5 प्रतिशत से घटकर 2019 में 6.3 प्रतिशत रहेगी. 2020 में यह 6.4 प्रतिशत रहेगी.

चीन की वृद्धि दर 2017 में 6.9 प्रतिशत रही थी, जबकि उस वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी. 2018 में चीन की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत है. अगले दो साल यानी 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. आईएमएफ का ताजा अनुमान पिछले वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के समान ही हैं आईएमएफ ने कहा कि हाल के बरसों में जहां चीन की वृद्धि दर नीचे आ रही है वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था ऊपर की ओर चढ़ रही है.

आईएमएफ ने कहा कि 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही है. आईएमएफ की रिपोर्ट से कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूसी की वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि भारत 2019 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और फ्रांस 2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे. पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कोई बड़ी दिक्कत नहीं आती है तो 2019-20 में भारत 7.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल करेगा.

आईएमएफ ने वैश्विक वृद्धि अनुमानों को घटाया अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने 2019 के लिए वैश्विक वृद्धि अनुमानों को घटाकर 3.5 प्रतिशत और 2020 के लिए 3.6 प्रतिशत कर दिया. दुनियाभर की विभिन्न विकसित अर्थव्यवस्थाओं के अनुमान से कम वृद्धि के कारण आईएमएफ ने अपना अनुमान सोमवार को घटा दिया. आईएमएफ ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि के तीन महीने पहले के अपने अनुमानों को क्रमश: 0.2 और 0.1 प्रतिशत तक घटा दिया है.

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने अपने ‘वैश्विक आर्थिक परिदृश्य’ में कहा है, “2018 में वैश्विक वृद्धि 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है लेकिन 2018 की दूसरी छमाही में नरमी के संकेत के कारण कई अर्थव्यवस्थाओं के लिए अनुमानों को घटाया गया है. 2018 की दूसरी छमाही में नरमी आने वाली कुछ तिमाहियों में भी बनी रहेगी और 2019 में वैश्विक वृद्धि घटकर 3.5 प्रतिशत रह सकती है. 2020 में यह थोड़ी बढ़कर 3.6 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है.”

उसने कहा है कि वृद्धि दर में यह बदलाव विकसित अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट को दिखाता है. आईएमएफ का अनुमान है कि 2018 में विकसित देशों की आर्थिक वृद्धि 2.3 प्रतिशत रही. उसके मुताबिक 2019 में ऐसे देशों की आर्थिक वृद्धि 2.0 और 2020 में 1.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

ये भी देखें

सुपर 6: दिल्ली-NCR में देर रात से तेज बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget