एक्सप्लोरर

'...तो इस्तीफा दे दूंगा', इमरान खान के अमेरिका वाले बयान पर संसद में बोले पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ

इमरान खान के अमेरिका वाले बयानों पर पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि अगर इस मामले में हमारी थोड़ी सी भी भागीदारी साबित हो जाए तो मैं खुद यहां से इस्तीफा देकर घर चला जाऊंगा.

पाकिस्तान की संसद ने शहबाज़ शरीफ़ को अपना 23वां प्रधानमंत्री चुन लिया है. नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ के पक्ष में 174 वोट पड़े हैं. स्पीकर अयाज सादिक ने नए प्रधानमंत्री के चुने जाने की घोषणा की. इस बीच इमरान खान के अमेरिका वाले बयानों पर नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि अगर इस मामले में हमारी थोड़ी सी भी भागीदारी साबित हो जाए तो मैं खुद यहां से इस्तीफा देकर घर चला जाऊंगा.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पहला मौका है जब अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई है और प्रधानमंत्री को कुर्सी गंवानी पड़ी है. मैं पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद पेश करता हूं. उन्होंने कानून को बरकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा संदेश दिया है. एक हफ्ते तक चल रहा ड्रामा खत्म हुआ है. शहबाज़ शरीफ ने ये भी कहा कि आज सर्वशक्तिमान ने पाकिस्तान और देश के 22 करोड़ लोगों को बचाया है. यह पहली बार है जब अविश्वास प्रस्ताव का वोट सफलतापूर्वक पारित हुआ है. इस देश के लोग इस दिन को मनाएंगे.

शहबाज शरीफ ने कहा कि मैं नवाज शरीफ को सलाम पेश करता हूं. उन्होंने कहा कि कर्ज की जिंदगी कोई जिंदगी नहीं है. शहबाज ने इमरान खान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यहां न कोई गद्दार था, न है. नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री ने कहा कि विपक्ष इमरान खान के "मनगढ़ंत धमकी पत्र विवाद" से कुछ दिन पहले से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर रहा था. उन्होंने कहा, वे (इमरान खान) कहते हैं कि यह पत्र उन्हें 7 मार्च को आया था, लेकिन हमारे फैसले इससे पहले किए गए थे, इसलिए, पिछली सरकार ने जो दावा किया है वह झूठ है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की कि संसद की सुरक्षा समिति को सशस्त्रबलों के कर्मियों और नौकरशाहों की उपस्थिति में "खतरे के पत्र" पर एक ब्रीफिंग दी जाएगी. संसद में वोटिंग का इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसदों ने बहिष्कार किया. शहबाज शरीफ भारतीय समय के अनुसार रात के करीब साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शहबाज पाकिस्तान के 23 वें प्रधानमंत्री बने हैं.

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- युद्ध में अब तक रूस के 19,500 सैनिक मारे गए, 725 रूसी टैंक हुए तबाह

यह भी पढ़ें: Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में सियासी उथल पुथल के बीच आया तालिबान का बयान, कही ये बड़ी बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget