एक्सप्लोरर

Salman Rushdie: 'मुझे अजीब सपने आते हैं', न्यूयॉर्क में हुए हमले को लेकर बोले मशहूर लेखक सलमान रुश्दी

Salman Rushdie Remarks: मशहूर लेखक सलमान रुश्दी ने उन पर हुए हमले के बारे में किताब लिख रहे हैं. अपने अनुभवों के बारे में उन्होंने कई बातें साझा की हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें क्रेजी ड्रीम्स आते हैं.

Salman Rushdie News: भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी ने उन पर हुए हमले के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अजीब सपने आते हैं. पिछले साल 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद मशहूर लेखक रुश्दी पर एक हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उन्हें करीब छह हफ्ते अस्पताल में बिताने पड़े थे. 

हमले के कारण रुश्दी के लीवर को नुकसान पहुंचा था, उनकी एक आंख की रोशनी चली गई और भुजा की नर्व डैमेज होने से उनका एक हाथ लकवाग्रस्त हो गया. बीबीसी से हुई बातचीत के दौरान रुश्दी ने कहा कि वह शारीरिक रूप से लगभग ठीक हैं. उन्होंने कहा कि वह अब भी उस घटना पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी एक आंख चली गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान रुश्दी ने कहा, ''मेरे पास एक बहुत अच्छा थेरेपिस्ट है, जिसके पास करने के लिए बहुत काम है. इसी के साथ उन्होंने कहा, ''मुझे क्रेजी ड्रीम्स (अजीब सपने) आते हैं.''

क्या कोर्ट में हमलावर का सामना करेंगे रुश्दी?

रुश्दी ने कहा कि उन पर हमला करने वाले शख्स को लेकर वह दुविधा में है कि अदालत में उसका सामना करें या नहीं. उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि क्या कभी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई देंगे
जो महज आमंत्रण और नियंत्रण योग्य नहीं है. कई पुस्कार विजेता लेखक ने कहा कि मानव शरीर में खुद को ठीक करने की अद्भुत क्षमता होती है. उन्होंने कहा, ''मैं भाग्यशाली हूं कि उसी रास्ते पर हूं.''

हमलावर को लेकर सलमान रुश्दी ने क्या कुछ कहा?

सलमान रुश्दी के संदिग्ध हमलावर हादी मतार पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है. आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया है. आरोपी को बगैर जमानत हिरासत में रखा जा रहा है. यह पूछ जाने कि क्या वह इस साल के अंत में कोर्ट में ट्रायल में मौजूद रहेंगे, रुश्दी ने कहा, ''मुझमें एक चीज है जो वास्तव में कोर्ट में जाकर उसे देखना चाहती है और मेरे में एक और चीज है जो झंझट में नहीं पड़ना चाहती है.''

उन्होंने कहा, ''मेरी उसके (आरोपी) बारे में एक बहुत ऊंची राय नहीं है और मैं सोचता हूं कि अभी मेरे लिए जो महत्वपूर्ण है वो यह कि आप जिंदगी को जारी रखने में सक्षम हैं. मैं इसके साथ ज्यादा व्यस्त हूं, इसके साथ आगे बढ़ रहा हूं.''

सलमान रुश्दी अपने ऊपर हुए हमले की घटना के बारे में एक किताब लिख रहे हैं. वह किन परिस्थितियों से गुजरे, उसका किताब में जिक्र होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी किताब सौ पन्नों से ज्यादा लंबी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi On Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'यह लव जिहाद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget